JDU की प्रथम वर्चुअल रैली: नीतीश का अंदाज नया, बोल पुराने

0

कहा- क्राईम, करप्शन तथा कम्यूनिलिज्म का हुआ अंत, नई पीढ़ी को बताए, शाम होेते लोग दुबक जाते थे 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना नाम लिए राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि जिनके राज में क्राईम, करप्शन और कम्यूनिलज्म था, वहीं अब हम पर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कोरोना महामारी में में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि मार्च में ही हमने लक्ष्य निर्धारित कर दिया था कि प्रतिदिन 20, हजार लोगों की जांच कराएंगे। जांच शुरू है और उपचार भी। अब बिहार में प्रतिदिन डेढ़ लाख जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों के खाते में एक-एक हजार रूपए डाले गये। आरटीपीसी 11350 जांच हो रही है। 10 लाख की जनसंख्या पर 32233 की जांच हो रही है। इसकी क्षमता बढ़ा कर 10 आरटीपीसीआर मशीन लगेगी। शीघ्र ही चली आएगी।

उन्होंने कहा-जो आरोप लगाते हैं, उनके आरोप छप भी जाते हैं। कहा कि मार्च में ही कोरोना से यु़द्व की तैयार कर ली थी। इससे मुकाबले के लिए 16 तारीख को सारे कार्यों को स्थगित कर किया था। पीएम के कहने पर 22 मार्च को जनता कर्फयू लगा दिया। वह भविष्य का संकेत भर था। 24 को केन्द्र का आदेश आते पूरे राज्य में लाॅकडाउन लगा दिया।

swatva

नीतीश कुमार पार्टी की वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इशारा मेें ही लालू-राबड़ी शासन काल को जंगलराज बताते हुए लोगों से अपील की कि वे बताएं कि कैसा दुःशासन था वह। शाम होते लोग घरों में दुबक जाते थे।

ढिबरी युग का अंत, रौशन हुआ सूबा

नीतीश कुमार ने बिजल की उपलब्धता पर कहा कि अब पूरा सूबा रौशन है। लालटेन-ढिबरी का युग समाप्त हो गया। विकास की किरणें हर जगह पहुंची है। कोई क्षेत्र ऐसा नहीं रहेगा, जहां विकास नहीं हुआ हो। पहले राज्य की सड़कें गजब थीं। अब देखिए।

कोरोना से युद्ध के बारे में बताया कि टूनेट मशीन से अधिक रैपिड जांच हो रही है। क्षमता है-4400 की। इस टेस्ट में 15 मिनट में रिजल्ट आ जाता है। प्रखंडों में भी जांच बढ़ायी गयी। इलाज के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था है।

नीतीश कुमार ने कहा कि हमने पाया कि अधिकतर हत्या जमीन विवाद के कारण हो रहे हैं। एक्शन प्लान तैयार किया। व्यवस्था में परिवर्तन किया। नये नियम बनाये। महिल अपराध में बहिार का स्थान 29वां है, अपहरण में 23वां, लूट में 19वां। कहा-अपराध के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा रहा है।
अपने काम का प्रचार नहीं करते।

उन्होंने कहा कि हम अपने कामों का प्रचार नहीं करते। सभी राशनधारकों को एक हजार की मदद की। केंद्र सरकार ने हर व्यक्ति को राशन, चना, गेहूं आदि की व्यवस्था की। 1640 करोड़ रूपए बिवतरित किए गये। जिनको राशन कार्ड नहीं था, उनकी भी मदद की। उन्होंने कहा कि समय को देखते हुए दूरदर्शन से शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना की स्थिति क्या होगी-कहा नहीं जा सकता। दिल्ली में नियंत्रण हो रहा था। फिर बढ़ गया। इसलिए जरूरी है-मास्क पहनना। नार्मस को पालन करना।

नीतीश ने कहा कि केंद्र ने योजना बनायी कि लोगों को गैस सिलेंडर फ्री दिया जाएगा। बिहार में 80 लाख लोगों को इसका लाभ भी मिला। बाहर से आए मजदूरों को रोजगार भी दिया। औसतन 10 लाख लोगों को काम दिया जा रहा है। मजदूरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसके पूर्व ललन सिह ने कहा कि नीतीश कुमार ने सत्ता संभाली और विकास की शुरूआत हो गई। हर रोज विकास की एक नई गाथा लिखी जाने लगी। पहले नरसंहार होते थे। अपराध होते थे। अब सब बंद। रैली को विजेंद्र यादव सहित अन्य मंत्रियों ने भी संबोधत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here