5 सितंबर : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर अपने सामने खिलाएंगे फाइलेरिया की दवा

मधुबनी : जन-जन के स्वास्थ्य को लेकर संकल्पित सरकार फाइलेरिया उन्मूलन पर लगी है। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसे लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने जिला सिविल सर्जन को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। पत्र में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन पर जोर देने के साथ ही हर हाल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान किए जाने का निर्देश दिया गया है। फाइलेरिया के प्रति जागरूक करने का भी काम किया जाएगा और इस मुहिम में केयर इंडिया से सहयोग लिया जाएगा।

टीम के सामने खानी होंगी दवाएं

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ एस पी सिंह ने बताया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होने वाला संक्रामक रोग है। इससे बचाव के लिए सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त में दवा दी जाती है। कार्यक्रम की सफलता के लिए आशा, आंगनबाड़ी एवं प्रशिक्षित वॉलेंटियर को लगाया जाएगा। वह घर-घर जाकर दो वर्ष के ऊपर के सभी लोगों को दवा की खुराक देंगे। दो से पांच वर्ष के बच्चों को डीईसी एवं एल्बेडाजोल की एक-एक गोली, छह से चौदह साल के किशोर को डीईसी की दो तथा एल्बेडाजोल की एक गोली तथा 15 साल के ऊपर के लोगों को डीईसी की तीन गोली एवं एल्बेंडाजोल की एक गोली की खुराक दी जाएगी। दवा टीम के सामने ही खिलाई जाएगी। डीईसी की गोली खाली पेट नहीं खाना है एवं एल्बेंडाजोल की गोली को चबाकर खाना है। दो साल से कम उम्र के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को दवा नहीं खिलाई जाएगी। इसके अलावा जो गंभीर बिमारी से पीड़ित हैं उन्हें भी दवा नहीं दी जाएगी।

swatva

ऐसा है तो सावधान हो जाएं

जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार नीरज कुमार सिंह ने बताया कि फाइलेरिया में पैरों, हाथों में सूजन आ जाता है। जिसे हाथी पैर कहा जाता है। इससे मुक्ति के लिए सरकार द्वारा मुफ्त में दवा दी जा रही है। उन्होंने फाइलेरिया से बचाव के लिए सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करने एवं घर के आसपास साफ-सफाई रखने की जरुरत है। उन्होंने बताया कि घरों के इर्द-गिर्द गंदगी रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है, जिससे कई प्रकार की संक्रामक बिमारी फैलती है।

केयर इंडिया के कर्मी करेंगे सहयोग

राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक ने जारी पत्र में यह भी निर्देश दिया है कि कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए केयर इंडिया के कर्मियों से भी सहयोग लिया जाए। इससे कार्यक्रम का ससमय और सफल क्रियान्वयन हो सकेगा और कार्य की गति में किसी प्रकार का परेशानियां उत्पन्न नहीं होने पाएगी।

मनाई गई शिक्षक दिवस एवं बिहार लेनिन ‘बाबू जगदेव प्रसाद’ की शहादत दिवस

मधुबनी : जिले के लदनियां प्रखण्ड कुमरखत पूर्वी पंचायत के पथलगाढा गांव में अवस्थित पंचायत भवन में युवा राजद नेता मुकेश कुमार यादव के द्वारा “शिक्षक दिवस” एवं बिहार लेनिन “बाबू जगदेव प्रसाद जी” का शहादत दिवस संयुक्त रुप से मनायी गयी।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य राम कुमार यादव ने कहा कि किसी भी राष्ट्र के लिए शिक्षक मेरुदंड के समान होते है। विकसित राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अतुलनीय है।

वहीं श्री यादव ने बिहार लेनिन “बाबू जगदेव प्रसाद” के बारे में कहा कि वे शोषित, वंचित, गरीब, दलितों के लिए मसीहा थे। वे एक महान क्रांतिकारी राजनेता के साथ सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। वे हमेशा शोषित एवं वंचितों के भलाई के लिए ही कार्य किए, और इसके लिए वे किसी पार्टी एवं विचारधारा को ज्यादा महत्व नहीं दिए।

वे अंधविश्वास एवं पाखंड के घोर विरोधी थे, साथ ही मानवतावादी विचारधारा के प्रबल समर्थक थे।समाज में व्याप्त असमानताओं के खिलाफ उन्होंने आंदोलन चलाया तथा बहुजनों के हितों के लिए संघर्ष किया।

उन्होंने कहा था:-

सौ में नब्बे शोषित है,
नब्बे भाग हमारा है।
धन,धरती अौर राज-पाठ में,
नब्बे भाग हमारा है।
दस का शासन नब्बे पर,
नहीं चलेगा,नहीं चलेगा।
बिहार लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद का व्यक्तित्व एवं कृतित्व अनुकरणीय है।
वे जीवन पर्यंत असमानताओं के खिलाफ लड़ते रहे। ऐसे महान शख्सियत को सादर नमन।

उक्त कार्यक्रम में सरपंच विरेन्द्र कुमार यादव, समाजसेवी धनीक यादव, मदन चौधरी, सुभाष दास, घुरन पासवान, राकेश चौधरी, रवि शंकर चौधरी, मिश्री पंडित सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

अनुपम राजा बने लोजपा के जिला प्रधान महासचिव, कार्यकर्ताओ में खुशी

मधुबनी : जिला लोजपा कार्यालय मे जिला अध्यक्ष बचनू मंडल के अध्यक्षता मे प्रदेश लोजपा द्वारा नव मनोनीत जिला प्रधान महासचिव आदित्य नन्दन झा उर्फ़ अनुपम राजा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आज के सम्मान समारोह मे जिला अध्यक्ष बचनू मंडल ने कहा की प्रदेश लोजपा अध्यक्ष सहः सांसद माननीय प्रिंस राज अनुपम राजा के पार्टी के प्रति समर्पण कार्यकुशलता मधुरभाषी एवं समाजसेवी होने के कारण मधुबनी जिला लोजपा के प्रधान महासचिव मनोनीत किये हैं निश्चय ही अनुपम राजा के मनोनीत होने से जिला लोजपा मजबूती के साथ संगठन का विस्तार होगा।

हम सभी इनके मनोयन पर बधाई के साथ शुभकामनायें देते हैं सम्मान समारोह मे नव मनोनीत जिला प्रधान महासचिव अनुपम राजा ने कहा कि हम लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद माननीय चिराग पासवान जी एवं विहार प्रदेश लोजपा के अध्यक्ष सांसद माननीय प्रिंस राज के प्रति कृतज्ञ हुं मै पुरे निष्ठा के साथ पार्टी के संविधान पर चलकर लोजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से संगठन के मजबुती के लिए पार्टी हित मे सदैव कार्यकर्ता रुप मे निरन्तर कार्य करता रहुगा. मधुबनी लोजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी के मार्गदर्शन मे संगठन के लिये कार्य करते हुये पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान का खयाल रखूंगा ।अनुपम राजा के जिला प्रधान महासचिव मनोनीत होने से लोजपा कार्यकर्ताओं मे सकारात्मक संदेश के साथ खुशी का माहौल है

विधायक ने सड़क व पांच निर्माण कार्यक्रमों का किया शिलान्यास

मधुबनी : विधायक समीर कुमार महासेठ ने आज शनिवार को मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना एवं मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत पांच निर्माण कार्यक्रमों का शिलान्यास किया गया। इस सभी निर्माण योजनाओं की कुल लागत लगभग 83 लाख 35 हजार रुपये है।

1. ग्राम पंचायत श्रीपुर हाटी उत्तर के अंतर्गत बढ़ई टोल से राम टोल , मोहनपुर तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जिसकी लंबाई लगभग 656 मीटर है। जिसकी लागत लगभग 51 लाख 30 हजार है रुपये है ।

2. ग्राम पंचायत खजूरी के अंतर्गत फत्तेपुर गांव में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जिसकी लागत लगभग 13 लाख 99 हजार रुपये है।

3. ग्राम पंचायत भौआरा के वार्ड नंबर 15 के अंतर्गत राम परीक्षण सिंह के घर से पंडौल मधुबनी मुख्य पथ तक PCC सड़क का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जिसकी लागत लगभग 6 लाख 50 हजार रुपये है।

4. ग्राम पंचायत दहिवत माधोपुर पश्चिमी अंतर्गत ग्राम कोठिया में कोठिया मस्जिद के नजदीक से प्राथमिक मकतब तक PCC सड़क का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जिसकी लागत लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये हैं।

5. ग्राम पंचायत सुन्दर पुर भिट्ठी के खरी गांव के मदरसा चश्म ए रहमत में भवन का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जिसकी लागत लगभग 8 लाख 6 हजार रुपये है।

इस कार्यक्रम में राम कुमार यादव,मुखिया, अमरेंद्र चौरसिया, प्रधान महासचिव, युवा राजद, साबिर मुखिया, गुणानंद यादव, पप्पू यादव, फैजल मोहम्मद,चंद्रशेखर झा सुमन, जावेद आलम, मोहमद कामिल हुसैन,मोहम्मद फहीम,शकील अख़्तर, मोहम्मद असगर,रत्नेश्वर यादव, मोहमद चाँद, संतोष यादव सहित गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जिलापदाधिकारियों के साथ की बैठक

मधुबनी : कांग्रेस कमिटी कार्यलय में जिलापदधिकारियों, प्रखण्ड के अध्यक्षों,मोर्चा संगठन के अध्यक्षो,कार्यसमिति के सदस्यों एवम सदस्यता अभियान के इनरौलरों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा ने की।

कार्यक्रम में प्रमुखरूप से चार बिंदुओं पर बिचार विमर्श किया गया,बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आयोजित बिहार क्रांति महासम्मेलन जो विधानसभा स्तरीय होने जा रहा है,मधुबनी जिला के प्रथम फेज में 5 विधानसभा हरलाखी, बेनीपट्टी, लौकहा, बाबूबरही, फुलपरास का वर्चुअल रैली दिनांक 9 , 9 ,2020 को निर्धारित किया गया है,जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों एवम बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवम पदाधिकारी भाग लेंगे,इन विधानसभा के लगभग 100 जगहों पर आयोजित करने का फ़ैसला किया गया जिसमें हजारों कार्यकर्ताओ को जोड़ने का प्रयास किया जायेगा।

2 , डिजिटल सदस्यता अभियान पर गंभीर चर्चा हुई साथ ही इस महीना के अंत तक जिला में जोरदार अभियान चलाकर खासकर युवाओ , किसानों,मजदूरों,सहित सभी वर्गों में कार्यकर्ता भर्ती किया जाएगा एवम जिला के लक्षय को पूरा करने का फैसला किया।

3 ,आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का जोरदार प्रदर्शन करने के लिए जिला से अधिकत्तम सीट पर लड़ने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवम प्रदेश कांग्रेस कमिटी से आग्रह किया गया ।

4 , सीट का चयन एवम पैनल देने के लिए जिला अध्यक्ष को अधिकृति किया गया।
कार्यक्रम के शुरुआत में देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान दार्शनिक, शिक्षक ,चिंतक,भारत रत्न डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रदांजलि दी गई एवम उनके व्यक्तित्व एवम कृतित्व पर बिस्तार से जिला अध्यक्ष प्रो शीतलम्बर झा ने चर्चा किए।

कार्यक्रम में प्रमुखरूप से भाग लेने बालो में ज्योतिरामन झा,मनोज मिश्रा,शिब नाथ ठाकुर,कौशल किशोर चौधरी, मो हासीम,ललन कुमार झा,रणधीर सेन,रघुनाथ झा,राजा,ऋषिदेव सिंह, अनुरंजन सिंह,अखिलेश्वर झा,गणेश झा,शुभंकर झा,सुरेश चंद्र झा,मो लतीफ,महादेव झा,गंगाधर पासवान,विपिन कुमार झा,नबेन्द्र झा,नित्यानंद झा,सुरेंद्र महतो,मुकेश कुमार झा,आलोक कुमार झा,डॉ सरोज कुमार झा,गुंजन राम,कृष्णदेव मंडल,बिनय कुमार झा,धनेश्वर ठाकुर आदि सैकड़ो कार्यकर्ता थे।

सुमित राउत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here