सार्वजनिक कार्यों के लिए पीएम मोदी ने 103 करोड़ दिए दान, कांग्रेस गांधी परिवार का बताए: डॉ संजय जायसवाल

0

पटना: प्रधानमन्त्री मोदी को दानवीरता की मिसाल बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कांग्रेस से गांधी परिवार के दान का हिसाब मांगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री मोदी आजाद भारत के उन गिने चुने नेताओं में से एक है, जिन्होंने अपने जीवन का कण-कण देश और देशवासियों को समर्पित कर दिया है।

अपनी नीतियों व नेतृत्व से देश को विकास के एक नये आयाम पर पहुँचाने के साथ-साथ उन्होंने दानवीरता की मिसाल भी कायम कर दी है। गौरतलब हो कि सार्वजनिक कार्यों के लिए वह अब तक 103 करोड़ रुपये दान कर चुके हैं, जिसमें बालिका शिक्षा से लेकर, गंगा की सफाई और कोरोना से लड़ाई के लिए बने पीएम केयर्स फंड भी शामिल है। दान की गई यह रकम प्रधानमन्त्री मोदी जी की बचत और उन्हें मिले उपहारों की नीलामी से इकट्ठा की गयी थी।

swatva

उन्होंने कहा कि प्रधानमन्त्री जी द्वारा दिया गया यह दान देश के सभी राजनीतिज्ञों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह दिखाता है कि राष्ट्र प्रथम की अवधारणा को मानने वाले भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए सेवा ही सर्वोपरि है।

कांग्रेस से सवाल करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गौर करें तो जहां प्रधानमन्त्री मोदी एक गरीब पिछड़े परिवार से आते हैं वहीं गांधी परिवार की गिनती दुनिया के सबसे ताकतवर और धनी राजनीतिक परिवारों में होती है। इसलिए प्रधानमन्त्री मोदी जी की दानवीरता के बारे में मिल रही इन जानकारियों के बाद अब कांग्रेस को बताना चाहिए कि दशकों तक सत्तासुख भोगने वाले गांधी परिवार ने अब तक कितने रु और कहां-कहां दान दिए हैं?

उन्होंने कहा कि वास्तव में कांग्रेस इस सवाल का जवाब दे ही नहीं सकते क्योंकि लोग जानते हैं कि कांग्रेस के नेता दान देने के लिए नहीं बल्कि लेने के लिए मशहूर हैं। इनका इतिहास देखें तो राजीव गांधी फाउंडेशन के लिए यह जाकिर नायक जैसे देशद्रोही से लेकर मेहुल चौकसी जैसे घोटालेबाज से भी दान लेने में भी कभी गुरेज नहीं रहा है। यहाँ तक कि इन्होनें चीन जैसे दुश्मन देश से भी पैसे लिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here