वर्चुअल रैली से पहले जदयू ने लांच किया ऑनलाइन पोर्टल

0

पटना: कोरोना वायरस के कारण जो स्थितियां बन रही है उसने चुनाव अभियान एवं उसके लिए होने वाले कार्यक्रमों प्रकृति व संस्कृति को बदलने का संकेत दिए हैं। इसमें सोशल मीडिया प्रमुख माध्यम बनकर उभरा है।

वर्चुअल माध्यम से जनता व कार्यकर्ताओं से जुड़ने के लिए जदयू लाइव पोर्टल की शुरुआत की। इसकी शुरुआत जदयू ऑफिस में बने नए हाल में हुई है। इसी एप के जरिये आगामी 7 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वर्चुअल सम्मेलन होगा।

swatva

इस पोर्टल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों की पूरी जानकारी के साथ-साथ मुख्यमंत्री की यात्राओं और भाषणों का पूरा संग्रह होगा। इस प्लेटफॉर्म पर नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते विदेश यात्रा के बारे पूरी जानकारी उपलब्ध होगी। इस पोर्टल के माध्यम से 10 लाख लोगों से जुड़ सकते हैं।

विजेंद्र प्रसाद यादव, सांसद ललन सिंह, संजय झा व मंत्री अशोक चौधरी ने संयुक्त रूप से पोर्टल की शुरुआत की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here