असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे प्रणव मुखर्जी : संजय जायसवाल

0

पटना: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणव मुखर्जी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रणव दा असाधारण व्यक्तित्व के धनी थे।

डॉक्टर जायसवाल अपने शोक संदेश में कहा कि उनका आदर्श जीवन और सबको विश्वास में लेकर चलने के उनके स्वभाव ने राजनीतिक जीवन में उन्हें ऊंचाईयों तक पहुंचाया। हालांकि  सोनिया गांधी नहीं चाहती थीं कि प्रणव दा राष्ट्रपति बने लेकिन सर्वमान्यता ने उनकी राजनीतिक दाल नहीं गलने दी।

swatva

पार्टी के प्रदेश महासचिव (संगठन) नागेंद्र नाथ, शिव नारायण महतो, देवेश कुमार, सुशील कुमार चौधरी, राधा मोहन शर्मा, राजेश वर्मा, सिद्धार्थ शंभू, संजीव छतरी प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह, निखिल आनंद सहित एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने प्रणव मुखर्जी के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए इसे सामाजिक राजनीतिक जीवन की अपूरणीय क्षति बताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here