किरकिरी होने के बाद सांसद साक्षी महाराज को होम क्वॉरेंटाइन से किया गया मुक्त

0

झारखण्ड/रांची : उत्तर प्रदेश के उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद साक्षी महाराज को गिरिडीह में क्वारैंटाइन किया गया है। साक्षी महाराज यहां एक धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। शांति भवन में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद वे सड़क मार्ग के जरिए शनिवार को धनबाद लौट रहे थे। एसडीएम प्रेरणा दीक्षित ने कुछ दूर तक साक्षी महाराज के काफिले का पीछा किया। प्रदेश सरकार की गाइडलाइन का हवाला देते हुए उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश दिया था। जिसके बाद इसकी किरकिरी उड़ने के बाद उनको क्वॉरेंटाइन मुक्त कर दिया गया है।

राज्य के गृह आपदा एवं प्रबंधन विभाग ने कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए एसओपी जारी किया गया है। इसके तहत अब झारखंड में लौटने या आने वाले व्यक्ति को झारखंड सरकार को अपने बारे में पूरी जानकारी देनी होगी। इसके लिए उन्हें झारखंड सरकार द्वारा जारी किए गए वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन भी कराना होगा। अगर कोई व्यक्ति किसी कारणवश झारखंड लौटने के पहले अपनी जानकारी सरकार को नहीं दे पाता है तो उसे झारखंड लौटने के दिन ही यह जानकारी हर हाल में देनी होगी।

swatva

वहीं साक्षी महाराज को क्वारनटीन करने के फैसले पर बीजेपी ने आक्रोश जताया था। बीजेपी ने सवाल उठाया था कि कुछ दिन पहले आरजेडी नेता तेज प्रताप अपने पापा लालू यादव से मिलने रांची आए थे तो उनको क्वारनटीन क्यों नहीं किया गया। इसके साथ ही बीजेपी ने राज्य सरकार पर बीजेपी नेताओं को टारगेट करने के गंभीर आरोप लगाए भी लगाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here