अवैध संबंध को लेकर सनकी पति ने पत्नी,बेटी और सास को मारा चाकू

0

पटना : बिहार की राजधानी पटना में अपराध का सिलसिला लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच अब राजधानी पटना में एक सनकी युवक ने अपनी पत्नी, बेटी और सास को चाकू मर दिया है।इस घटना की मुख्य वजह अवैध संबंध बतलाया जा रहा है। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

राजधानी पटना के राम कृष्णा नगर इलाके में एक पति ने अवैध संबंध को लेकर उत्पन्न विवाद में अपनी पत्नी, बेटी और सास को चाकू मार दिया। जानकारी के अनुसार अवैध संबंध को लेकर उत्पन्न पारिवारिक विवाद में पति द्वारा आगबबूला होकर 3 लोगों को चाकू से गोदा गया है।घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। इस मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

swatva

पुलिस ने बताया कि कपड़े की दुकान पर विवाद हुआ था। कपड़ा दुकानदार की कथित प्रेमिका को भी हिरासत में लेने की बात कही जा रही है। पटना पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here