24 अगस्त : बक्सर की मुख्य ख़बरें

0
बक्सर की मुख्य ख़बरें

दुकानदारों ने प्रशासनिक आदेशों पर जताया आक्रोश

डुमरांव के चौक रोड में जमा हुए फुटपाथी दुकानदार

बक्सर : राज्य सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी लॉकडाउन के दौरान निर्देशों से दुकानदारों में काफ़ी आक्रोश देखा जा रहा है। एक दिन पहले फल, सब्जी व मछली, अंडा को लेकर जो आदेश जारी हुआ है। उसके बाद से विरोध के स्वर उठने लगे हैं। रविवार को जिला मुख्यालय और डुमरांव में लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। शहर के पीपी रोड में कुछ लोग जमा हुए। वहां युवा नेता रामजी सिंह को आगे कर उन लोगों ने अपना दर्द कहा।

बक्सर शहर में विरोध करते दुकानदार

वहीं डुमरांव में स्वयं शक्ति के बैनर सामाजिक कार्य करने वाले युवाओं से सब्जी व फल विक्रेता मिले। उन्होंने ने भी अपना विरोध जताया। वहां से धीरज मिश्रा ने तस्वीर भेज बताया कि लोगों में कितना आक्रोश है। चौक रोड में जमा हुए ऐसे विक्रेता प्रशासन से अपना आदेश वापस लेने की मांग कर रहे थे। जिसमें कहा गया है। फल और सब्जी तथा मांस-मछली बेचने वाले सिर्फ सुबह में ही अपनी दुकान खोल सकते हैं।उनका समय सुबह 6 से 10 का है। उन लोगों ने पूर्व के आदेश को उपयुक्त बताया। जिसमें सुबह के अलावा शाम में भी 4 से 7 दुकान खुलती थी। विरोध की इस बानगी के बीच प्रशासन ने स्पष्ट किया है। ठेले वालों पर प्रतिबंध नहीं है। बशर्ते की वह एक जगह दुकान अथवा कतार लगाकर मंडी न लगाएं।

swatva

डूबने से किशोरी की मौत

बक्सर : शौच के लिए घर से निकली किशोरी की नहर किनारे चांट में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह खरहना गांव में हुई। यह धनसोई थाना की सीमा में आता है। थानाध्यक्ष रौशन कुमार के अनुसार ज्योति कुमारी (16) अरविंद कुमार की पुत्री थी।

गांव से बाहर नहर के चाट के एक गड्ढ़े में डूब जाने के कारण उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार सुबह वह घर से बाहर गई थी। इसी दौरान दुखद वाकया हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जन प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। परिवार को सांत्वना दी।वही बेटी के मौत की खबर मिलतें ही परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल है।

गंगा के बढ़ते जस्तर ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता

बक्सर : गंगा के बढ़ते जस्तर ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है, केन्द्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार को शाम तीन बजे जलस्तर 56.09 मीटर था। वैसे अपने जिले में चेतावनी लेबल 59.32 मीटर है। और खतरे का निशान 60.32 मीटर निर्धारित है। अर्थात चेतावनी सीमा से पानी अभी तीन मीटर नीचे हैं। खतरा अभी दूर है। जल आयोग के कर्मी कन्हैया कुमार ने बताया प्रति घंटे एक सेंटी मीटर पानी बढ़ रहा है।

पानी का यह दबाव गाजीपुर और वाराणसी में भी बना हुआ है।वहीं दो-तीन दिन से लगातार चल रही तेज हवा गंगा के पानी को लहरों में तब्दील कर रही है। इस वजह से शहर के तटवर्ती घाट व किला के आस-पास कटाव तेज हो गया है। मिट्टी लगातार कट रही है। जबकि इस वर्ष भी कटाव रोधी कार्य हुआ है। किला के आस-पास बालू भरने और छलका बनाने पर इस वर्ष भी लाखों खर्च हुए हैं। लेकिन, यह कार्य गोरखधंधे वाला है। आम लोग इसके प्रति जागरुक होते नहीं। बाढ़ नियंत्रण विभाग सिर्फ अपनी वाला करता है। बरसात का मौसम जाते-जाते किनारे की कितनी मिट्टी काट कर गंगा ले जाती हैं। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

बक्सर क्रिकेट संघ के सुरेश बने अध्यक्ष, राजकुमार उपाध्यक्ष

बक्सर : बक्सर जिला क्रिकेट संघ का चुनाव आज रविवार को संपन्न हो गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ज्योति चौक स्थित सीटी पैलस में संघ द्वारा पंजीकृत क्लबों की आमसभा हुई। जिसमें पांच पदों के लिए नामांकन किया गया। चुनाव प्रभारी विनीत कुमार वर्मा ने सबके नामांकन स्वीकार किए। उनके साथ पर्यवेक्षक प्रकाश कुमार सिंह सचिव वैशाली जिला क्रिकेट संघ उपस्थित रहे।उनकी देखरेख में सभी कार्य संपन्न हुए।

अध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार अग्रवाल, राजकुमार सिंह उपाध्यक्ष, विनय कुमार सिंह सचिव, सचिन कुमार संयुक्त सचिव व दीपक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। संघ के पूर्व व निर्वाचित अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही अहम बैठक की गई।जिसमें कहा गया।

1 अक्टूबर से प्रारंभ होगा क्लबों का पंजीकरण

1 अक्टूबर से नए क्लबों का पंजीकरण होगा। हमें पूर्ण विश्वास है। सभी पदाधिकारी खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे। बैठक के दौरान खेल कार्यक्रमों की रुपरेखा, आगामी बजट एवं संघ को सुचारू रुप से चलाने के विषय पर भी चर्चा हुई।

जिले में शुरू हूई रोजगार देने की कवायद

बक्सर : जिला प्रशासन वैसे लोगों को रोजगार मुहैया कराने के प्रयास में जुटा है। जो लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों से अपने जिले में वापस आए हैं। अगर उनके पास कोई हुनर है। तो वे जिले में स्थित उद्योग परामर्श केन्द्र से संपर्क कर सकते हैं। यह केन्द्र शहर के चरित्रवन में आई टी आई मैदान के भूखंड में बना है। जन संपर्क विभाग ने इसकी जानकारी आज रविवार को दी। उनके अनुसार उप विकास आयुक्त ने आज वहां बैठक की। जिसमें जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के लोग शामिल रहे। उनसे कहा गया।

कोविड-19 के दौरान बक्सर जिला में आए श्रमिक/कामगार जो रोजगार हीन हैं।उन्हें जीविकोपार्जन के अवसर प्रदान किया जाना है। महाप्रबंधक उद्योग विभाग बक्सर को निर्देश दिया गया। इसके लिए विशेष कार्य योजना बनाकर सभी से संपर्क किया जाए। प्रशासन के तरह से एक सूची भी उन्हें सौंपी गई। उसमें जिन लोगों के नाम व नंबर दर्ज हैं। उनसे संपर्क किया जाए। उन्हें जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बक्सर में बुलाकर निबंधित किया जाए। बैठक में वरीय उप समाहर्ता अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, महाप्रबंधक, उद्योग विभाग अनिल कुमार, जिला योजना पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह, प्रभारी प्रबंधक पंकज कुमार एवं जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र बक्सर के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

बाइक से टकराई निलगाय, बाइक सवार अधेड़ की मौत

बक्सर : बाइक से गांव लौट रहे अधेड़ व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना के अनुसार बृजकिशोर राम (53) सिमरी थाना के नगरपुरा गांव के निवासी थे। वे रविवार को बक्सर के अहिरौली गांव एक रिश्तेदार के यहां गये थे। सोमवार की सुबह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। उनके साथ दामाद सुनील राम भी था।

डुमरी मार्ग पर काजीपुर मोड़ के समीप निलगाय से उनकी बाइक टकरा गई। घायल बृजकिशोर ने दाम तोड़ दिया। दामाद को हल्की चोटें आई हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके दो पुत्र हैं। एक रेलवे में कार्यरत है। तीन बेटियों में एक बिहार पुलिस में सेवारत है। वे स्वयं भी सब्जी बेचने का कारोबार करते थे।

चंद्रकेतु पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here