16 अगस्त : बक्सर की मुख्य खबरें

0

लॉक डाउन का उल्लंघन, तीन दिन के लिए दुकान सील

बक्सर : प्रशासनिक निर्देशों का उल्लंघन लोग चुपके-चुपके कर रहे हैं। इसकी शिकायतें आम हैं। लेकिन, जब अधिकारियों की नजर उनपर पड़ जाती है। वैसे में लेने के देने पड़ जाते हैं।

सदर एसडीओ केके उपाध्याय दोपहर के वक्त चरित्रवन श्मशान मोड से गुजर रहे थे। अपराह्न के तीन बजने को थे। सामने दुकान खुली दिखी। फिर क्या था, उनकी गाड़ी रुकी। एक कर्मी दुकान पर गया।दुकानदार ने देखा यह ग्राहक नहीं कोई और ही है । पहले तो सफाई देनी चाही। लेकिन, साहब गाड़ी में मौजूद थे। कर्मचारी क्या करते। दुकान को सील कर दिया गया।

swatva

एसडीओ के अनुसार अगले तीन तक दुकान बंद रहेगी। यह नियमों के उल्लंघन का दंड है। दुकानदार यह जान लें। प्रशासनिक आदेश के अनुसार सुबह सात से ग्यारह बजे तक एवं अपराह्न चार से सात बजे तक ही दूध, राशन, फल व सब्जी की दुकानें खुलनी हैं।

चौसा को मिला ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन,102 योजनाओं का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन

बक्सर : 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के कार्यक्रम समाप्ति के बाद जिलाधिकारी अमन समीर चौसा पहुंचे। वहां प्रखंड के चौसा पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के लिए योजना का शुभारंभ किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता जरूरी है और स्वच्छता के लिए सर्वप्रथम कचरा प्रबंधन बहुत जरूरी है । इस योजना के तहत पंचायत स्तर पर कचरा का वर्गीकरण संभव हो सकेगा। इस हेतु प्रति लाभुक परिवार को 2 डस्टबीन (गीला एवं सूखा कचरों के लिए) उपलब्ध कराया जा रहा है।इसके अलावा गरीब कल्याण रोजगार अभियान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कुल 210 योजनाओं का शुभारंभ किया गया।

इसके साथ ही इनके द्वारा 102 योजनाओं का एकीकृत उद्घाटन भी किया गया। इन योजनाओं में पशु शेड, सोख्ता, आंगनवाड़ी केंद्र, पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक शौचालय इत्यादि सम्मिलित हैं। यह जानकारी देते हुए बताया गया कि सभी योजनाओं का कुल लागत 8.74 करोड़ रुपया है।

जिला पदाधिकारी ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए लोगों से अपील करते हूए कहा योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी सहभागिता दिखाए ताकि पारदर्शी तरीके से गुणवत्तपूर्ण कार्य किया जा सके।

तेजस्वी के कार्यक्रम में दो सौ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी

बक्सर : नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गुरुवार को चक्की पहुँचे थे। उन्होंने नया भोजपुर और लक्ष्मणडेरा में पार्टी के दिवंगत नेताओं को मातमपुर्सी में श्रद्धांजलि अर्पित की थी। इन कार्यक्रमों में दोनों जगह लॉकडाउन का उल्लंघन हुआ था। लेकिन, एक जगह इस मामले में प्राथमिकी हुई है।

जानकारी के अनुसार चक्की के भरियार ओपी में दो सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ राजस्व कर्मचारी ने मुकदमा दर्ज कराया है।जिन्हें कार्यक्रम स्थल का दंडाधिकारी बनाया गया था। सूचना के अनुसार आयोजक, प्रयोजक किसी को नामजद नहीं किया गया है। बल्कि जमा भीड़ ही इसका निशाना बनी है।

वैसे सूत्रों की माने तो अज्ञात लोगों में किसी का नाम जुड़ सकता है। हालांकि यहां तेजस्वी के अलावा, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, ब्रह्मपुर के विधायक शंभु यादव व राजद के अनेक नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। उनमें से किसी का नाम मुकदमें में शामिल नहीं किया गया है।

धारा प्रवाहित बिजली की चपेट में आया नेवी का जवान,मौके पर हुई मौत

बक्सर : बिजली का करंट लगने से युवक की मौत हो गई। घटना कृष्णाब्रह्म थाना के चैकियां गांव की है। जहां लीला यादव के पुत्र रामकुमार यादव ( 25) वर्ष के साथ ऐसा हुआ। सूत्रों के मुताबिक घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हालांकि घर वाले उनको लेकर आनन-फानन में डुमरांव अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घर वालों के अनुसार लाईट बार-बार कट हो रही थी। जिसे देखने घर से बाहर निकले ही थे। तभी बाहर घर की तरफ आ रही धारा प्रवाहित तार उनके उपर गिर पडा। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौत की सूचना मिलने के बाद पीडि़त की पत्नी दहाड़े मार रो रही थी। चार साल का मासूम बच्चा कुछ समझ नही आ रहा था। वह बार-बार मां को चुप करा रहा था। वहीं रूबी गर्भवती है। मृतक युवक नेवी में कार्यरत था। हाल ही में छुट्टी आया था।

पत्रकार को मातृ शोक, संघ ने व्यक्त की संवेदना

बक्सर : युवा पत्रकार बंजरंगी कुमार की माता जी का आज शनिवार को स्वर्गवास हो गया। आशा देवी की उम्र लगभग 50 वर्ष थी। आज से पहले उनको कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। लेकिन, अचानक उनका स्वास्थ्य खराब हुआ। उपचार के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इस दुखद घटना पर बक्सर पत्रकार संघ के सदस्यों ने गहरा दुख प्रकट किया है। संघ के उपाध्यक्ष अरविंद चौबे ने बताया कि बजरंगी दैनिक भास्कर के संवाददाता हैं। मूल रुप से धनसोई के निवासी हैं। उसी इलाके से खबर संकलन भी करते हैं। उनके पिता धनश्याम प्रसाद व अन्य परिजन इस दुखद वाकये से बहुत ही आहत हैं। आज ही उनका दाहसंस्कार चरित्रवन स्थित मुक्तिधाम पर किया गया।

शोक प्रकट करने वालों में संघ के संरक्षक रामएकबाल ठाकुर, बबलू उपाध्याय, अध्यक्ष अविनाश उपाध्याय, महासचिव बंटी, सचिव रवि मिश्रा, उपाध्यक्ष आशुतोष सिंह, दैनिक भास्कर के कार्यालय प्रभारी मंगलेश तिवारी, अमित सिंह, हिन्दुस्तान के कार्यालय प्रभारी नीरज पाठक, प्रमोद चौबे, धर्मेन्द्र पाठक, जितेन्द्र कुमार, चन्द्रकेतु पांडेय, संजय उपाध्याय, गिरीश दुबे, गोल्डी प्रसाद, दिलीप ओझा, विनित दुबे, सोनी, मो मोइन, सत्येन्द्र चौबे, विनोद कुमार, शेषनाथ पांडेय, चन्द्रशेखर सिंह, राजेश कुमार, गिरधारी अग्रवाल, अजय कुमार सिंह, सत्येन्द्र कुमार, सुंदर लाल, पंकज कुमार, राजू ठाकुर, रजनिकांत, अफगान, दिनेश राय, सुनिल शर्मा समेत जिले भर के संवाददाता शामिल रहे।

चंद्रकेतु पांडे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here