स्वतंत्रता दिवस पर मिलने वाले पुरस्कार में बिहार का नाम शामिल नहीं

0

पटना : स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले वीरता और सर्विस पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। गैलेंटरी अवॉर्ड्स की लिस्ट में पहले नंबर पर जम्मू-कश्मीर पुलिस है।उनके खाते में 81 मेडल गए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर सीआरपीएफ है जिसके खाते में 55 मेडल और तीसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश पुलिस है जिसे 23 मेडल मिले हैं। वहीं इस बार बिहार इस लिस्ट से पूरी तरह से गायब है। बिहार के एक भी पुलिसकर्मियों को पुरस्कार नहीं मिला है।

वहीं इस बीच राष्ट्रपति पुरस्कार में बिहार का नाम शामिल नही होने के मामले पर पुलिस एसोसिएशन अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने कहा कि हर साल बिहार पुलिस के पदाधिकारियों जवानों को सम्मान मिलता था। लेकिन इस बार सम्मान नही मिलने से हमारे पुलिस पदाधिकारियों जवानों के मनोबल पर गहरा असर पड़ेगा।

swatva

उन्होंने कहा कि इस बार बिहार से अनुसंशा फाइल भेजने में विलंब हुई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि समय पर बिहार से सम्मान पानेवाले पदाधिकारियों की सूची तैयार होने के बाद ही इसे समय पर क्यों नही भेजी गई पुलिस मुख्यालय द्वारा इसकी जांच करवाई जा रही है। वहीं इसमें दोषी कर्मचारी पदाधिकारी पर हो करवाई भी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here