रन फॉर यूनिटी में दौड़ा बिहार, लौहपुरुष को दी श्रद्धांजलि

0

छपरा/गया/पटना : लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती के अवसर पर पटना समेत समूचे बिहार के जिला मुख्यालयों में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। पटना में बिहार भाजपा द्वारा आयोजित “रन फ़ॉर यूनिटी” कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे शामिल हुए। बिहार विधानमंडल के मुख्य द्वार के सामने स्थित सप्तमुर्ति (शहीद स्मारक) से हवाई अड्डा रोड स्थित सरदार पटेल के प्रतिमा स्थल तक दौड़ हुई इस कार्यक्रम में झंडा दिखाकर इसकी शुरुआत करने से लेकर प्रतिमा पर माल्यार्पण से लेकर प्रतियोगियों के पुरस्कार वितरण तक सभी चरणों मे प्रदेश भाजपा नेताओं और कार्यकर्ता पूरे जोश-खरोश से शामिल हुए।
मंत्री चौबे ने इस अवसर पर कहा कि आजादी के बाद 562 रियासतों को सरदार ने भारत में मिलाया। उन्हें एक सूत्र में पिरो कर अकल्पनीय काम किया था। उनके अटल इरादों और फौलादी इच्छाशक्ति के कारण उन्हें लौहपुरुष कहा जाता है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी के बाद एक परिवार के महिमामंडन के लिए सरदार को भुलाने का काम किया क्योंकि अगर सरदार को याद किया जाता यह परिवार राजनीतिक रूप से फलीभूत नहीं हो पाता। प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के झंडा दिखाने के बाद रन फॉर यूनिटी के शुरुआत हुई।

छपरा में बच्चों व नौजवानों में दिखा जोश

छपरा में राजेंद्र स्टेडियम में राष्ट्रीय एकता के रूप में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 1500 बच्चों—बच्चियों, पुरुषों एवं महिलाओं के अलावा वरिष्ठजनों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन हरी झंडी दिखाकर स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी ने किया। वहीं कार्यक्रम के समापन पर फर्स्ट, सेकंड, थर्ड स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को 15 हजार, 7590 और 5000 का पारितोषिक और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष, वर्तमान जिला अध्यक्ष रमेश जी, अशोक सिंह, शांतनु जी, विवेक जी, विधायक सीएन गुप्ता, एमएलसी सच्चिदानंद राय, शत्रुघन तिवारी उर्फ चोकर बाबा, जट्टी विश्वनाथ मिश्र, छपरा जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन, पुलिस अधीक्षक हरिकिशोर राय, डीडीसी, एसडीओ, जिला परिषद अध्यक्ष मीना अरुण, समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

swatva

गया में याद किए गए लौहपुरुष

गया में भी रन फॉर यूनिटी की आयोजन किया गया। शहर के गांधी मैदान से लेकर टावर चौक तक लोगों ने दौड़ लगाई। इस दौड़ में भाजपा कार्यकर्ता, छात्र-छात्रायें सहित शहर के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। रन फॉर यूनिटी में शामिल भाजपा के विधान पार्षद् कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के धागे में पिरोने का कार्य किया था। जब अंग्रेज भारत छोड़कर गए, उस समय उन्होंने देश का भूगोल बदल दिया था। नही तो आज भारत कई टुकड़ो में बंटा होता। उन्हीं की बदौलत आज पूरा भारत एकजुट है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here