9 अगस्त : सिवान की मुख्य ख़बरें

0
30 सितंबर : सिवान की मुख्य ख़बरें

पर्यावरण संरक्षण के लिए निकाली गई साईकल यात्रा

सिवान : अगस्त क्रांति एवं बिहार पृथ्वी दिवस के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं वैश्विक महामारी कोरोना (कोविड-19) को लेकर जनमानस में जागरूकता के लिए आज रविवार को स्वैच्छिक संस्था ‘दी सायकिल ,हेल्थ एंड हाइजीन’ के तत्वावधान में सायकिल रैली निकाली गई। जो स्थानीय जेपी चौक से 5.30 बजे प्रारंभ होकर गोपालगंज के थावे स्थित माता मंदिर तक जाकर लोगों में न केवल कोरोना के प्रति जागरूक किया बल्कि माता का आशीर्वाद प्राप्त कर विश्व कल्याण की कामना की। सायकिल जत्थे में शामिल प्रतिनिधियों को शहर के लब्ध प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ विनय कुमार सिंह एवं युवा उद्यमी तथा सुप्रसिद्ध समाजसेवी विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु ने संयुक रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व अतिथि द्वय ने सम्पूर्ण क्रांति के जननायक जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए डॉ विनय कुमार सिंह ने कहा कि विश्व का पर्यावरण आज खतरे में है। कोरोना जैसी महामारी आज पूरे विश्व मानवता के लिए चुनौति बनी हुई है। इन सभी का कारण मनुष्य स्वयं है। युवा उद्यमी विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु ने कहा कि सायकिल प्रदूषण से मुक्त व्यवस्था का द्योतक है और हमे कोरोना से लड़ने की अंदरूनी शक्ति प्रदान करता है। सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदूषण मुक्त वातावरण एवम पर्यावरण के संरक्षण हेतु व्यापक स्तर पर लोगों में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है। तभी हम पृथ्वी सहित जीव जगत की सुरक्षा कर सकतें हैं। अतिथियों ने सायकिल जत्थे को जूस, पानी की बोतलें तथा बिस्कुट देकर उनके सफल यात्रा की कामना की तथा यात्रा के दौरान उपरोक्त सभी अतिथि साईकल जत्थे के साथ बनी रहे।

swatva

साईकल जत्थे का नेतृत्व संस्था के अध्य्क्ष राजीव रंजन राजू कर रहे थे ओर उनकी साथ जत्थे में डॉ विजय कुमार पांडेय,राजेश कुमार राजू,रंजीत शाही,रवि कुमार गुप्ता एवं रवि सर्राफ शामिल थे। यात्रा के दौरान साइकिल जत्थे को सरसर में पूर्व मुखिया पंकज किशोर सिंह, प्रोफेसर पारसनाथ सिंह ,राजन सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा मीरगंज में भाजपा अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, मीरगंज के नगर सभापति ज्वाला जी, जिला महामंत्री भाजपा संदीप गिरी, सेंट जेवियर्स स्कूल के निदेशक ए के जॉन एवं लछवार के मुखिया तथा थावे में लालबाबू प्रसाद, नरेश प्रसाद एवं दीपक कुमार सहित दर्जनों गणमान्य नागरिकों ने साइकिल जत्थे में शामिल सदस्यों का भरपूर स्वागत एवं उत्साह वर्धन किया।

बिहार पृथ्वी दिवस-सह-मिशन 2.51 पर किया गया पौधरोपण

सिवान : बिहार पृथ्वी दिवस-सह-मिशन 2.51 करोड़ पौधरोपण दिवस समापन समारोह के अवसर पर आज जिला पदाधिकारी,अमित कुमार पांडेय के निर्देश के आलोक में जिला मुख्यालय, अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए पौधरोपण का कार्य संपादित किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा पृथ्वी दिवस के अवसर पर ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान’ के तहत सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव व डीडीसी सुनील कुमार ने संयुक्त रुप से बाघड़ा ग्राम पंचायत के खालिसपुर बाजार से फतुलही की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क के दोनों ओर पौधरोपण किया। इसके बाद जिलाधिकारी ने श्रीनगर-नवलपुर स्थित करबला परिसर में भी पौधारोपण किया।

इस मौके पर स्थानीय जन प्रतिनिधि सहित वनों के क्षेत्र पदाधिकारी,मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

डॉ विजय कुमार पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here