सुशांत की बॉडी बेड पर क्यों थी? दिशा के PM में देरी क्यों? फंस गई मुंबई पुलिस

0

नयी दिल्ली/मुंबई : सुशांत और उसकी मैनेजर रही दिशा सालियान के मौत के मामलों में मुंबई पुलिस खुद अपने ही जाल में फंस गई है। सुप्रीम कोर्ट में दायर अपने जवाब में मुंबई पुलिस ने बताया कि जब वह सुशांत की मौत के बाद मौके पर पहुंची तो उनका शव लटकता हुआ नहीं मिला था। शव बेड पर रखा हुआ था। लेकिन इतने अहम प्वाइंट पर मुंबई पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया और सीधे आत्महत्या करार दिया। दूसरी तरफ सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा की मौत मामले में भी मुंबई पुलिस की भूमिका शक के घेरे में तब आ गई जब यह खुलासा हुआ कि उसने उसके शव का पोस्टमार्टम दो दिन बाद कराया। दिशा की मौत 8 जून को हुई जबकि उसका पोस्टमार्टम 11 जून को कराया गया। ऐसा क्यो?

रिया एंड फैमिली के बचाव में उतरे शिवसेना सांसद

इसबीच चौतरफा घिरती जा रही मुंबई पुलिस के बचाव में शिवसेना सांसद संजय राउत खुलकर आ गए। उन्होंने सीबीआई, बिहार पुलिस, ईडी समेत तमाम संस्थाओं को टार्गेट करते हुए उल्टे रिया चक्रवर्ती को क्लीनचिट दे डाली। शिवसेना के मुखपत्र सामना में उन्होंने लिखा कि सुशांत का अपने परिवार से अच्छा संबंध नहीं था। यानी, साफ है कि संजय राउत को सच जानने से इतना भर ही मतलब है कि सच केवल रिया चक्रवर्ती, मुंबई पुलिस और उद्धव सरकार के साथ है। यदि उनके सच की किसी ने जांच की तो वह मुंबई में अपराधी है।

swatva

सुशांत और दिशा के मामलों में जानबूझकर लापरवाही

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सलियान के पोस्टमार्टम को लेकर यह खुलासा हुआ कि दिशा की मौत आठ जून को हुई, जबकि उनके शव का पोस्टमार्टम 11 जून को कराया गया। सवाल यह है कि आखिर ऐसा क्यों? ऐसा क्या था कि सुशांत के शव का पोस्टमार्टम तुरंत कर दिया गया, जबकि दिशा के शव का पोस्टमार्टम उसकी मौत के दो दिनों बाद किया गया। आखिर मुंबई की पुलिस ने इतनी बड़ी लापरवाही क्यों की। यही नहीं, यह बात अब तक मुंबई पुलिस ने छिपाई क्यों थी।

मुंबई के पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

दिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई देरी और सुशांत की बॉडी बेड पर होने का खुलासा होने के बाद मुंबई पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया। वहीं सोशल मीडिया पर दिशा के पोस्टमार्टम की एक रिपोर्ट भी वायरल हुई है। उसमें यह जिक्र है कि दिशा की मौत के वक्त उनके शरीर पर कपड़े नहीं थे। अगर यह सच है तो सवाल यह है कि आखिर मौत से पहले दिशा के साथ क्या हुआ था।

बिहार पुलिस खंगालने लगी थी दिशा की मौत का सच

पटना पुलिस की टीम ने दिशा की मौत से जुड़े कागजात की डिमांड मुंबई पुलिस से की थी। मगर मुंबई पुलिस ने कागजात उपलब्ध नहीं कराए। एसआईटी ने जब दिशा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मांग की तो मुंबई पुलिस के अफसर तिलमिला गए थे। मुंबई पुलिस ने यहां तक कह दिया कि दिशा के केस से जुड़ी फाइल डिलिट हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here