पटना: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि बाढ़ और वैश्विक महामारी कोरोना वायरस में मति भ्रम की स्थिति से बाहर निकलें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और राज्य सरकार का बिहार के विकास की जो गति और नीति है, उसके साथ अपनी गति मिला कर के चले तथा राजनैतिक नौटंकी को बंद करें। बिहार की जनता मान ली है कि बिहार में चुनाव है।
सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव आप तुलना कीजिए कि बिहार में राजद सरकार के समय से ही बाढ़ आती रही है, उस बाढ़ में राजद सरकार, जिसमें आपके पिता जी मुख्यमंत्री थे, बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्या क्या काम किये? कितने राशन बांटे, कितने मुआवजे दिए और क्या क्या बोले?
लेकिन, आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी जी ने क्या क्या बिहार में बाढ़ प्रभावितों को किया और कितने रुपए का मुआवजा दिये और कितने अस्थाई कैंप बनाए हैं। कितने प्रतिदिन रसोई के द्वारा भोजन दोनों टाइम बाढ़ प्रभावितों को दिया जा रहा है। अब काढ़ा भी पिलाया जा रहा है, कोरोना जाँच लगभग प्रतिदिन 70 हज़ार हो रहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि कोरोनावायरस वैश्विक महामारी में उनकी ईलाज किया जा रहा है और सरकार की मंशा है कि जल्द से जल्द उनके लिए वैकल्पिक सारे व्यवस्था किया जाए। जानवरों को चारा से लेकर के जरूरी अन्य सुविधाएं, कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से उनका बचाव करते हुए उनकी इलाज का व्यवस्था किया गया।
आप राजद सरकार और एनडीए सरकार दोनों की तुलना करिए आपको खुद शर्म लगेगा कि आज क्या लाजवाब काम हो रहा है, एक समय था जब राजद शासनकाल में भारी अव्यवस्था और घोटाला और न जाने क्या क्या हो रहा था?
अरविंद सिंह ने कहा आप नौजवान हैं, बिहार में जो विकास की गति चल रही है उस गति से अपनी गति को मिलाइए और बिहार के विकास में अपना योगदान दीजिए। कभी-कभी अपने विधानसभा क्षेत्र का भी दौरा करके उधर का भी हाल-चाल जान लिया कीजिए।
आपके विधानसभा मे आपके वोटर आपको खोज रहे हैं कि हमारे विधायक जी कहां हैं, जो नेता प्रतिपक्ष हैं, बाढ़ में जा कर के फोटो खिंचवा कर बाढ़ पीड़ितों के साथ मजाक जो कर रहे हैं मत करिए, एक बार क्षेत्र में जाइए विधायक तेजस्वी यादव जी और क्षेत्र के जनता का भी हालचाल लीजिए।