अभाविप के मिशन साहसी में छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर

0

पटना : महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करते हुए अभाविप ने राष्ट्रव्यापी ‘मिशन साहसी’ कार्यक्रम की पहल की है। इसके तहत आज पटना के राजेन्द्रनगर स्थित शाखा मैदान में मेयर सीता साहू की मौजूदगी के बीच शहर के विभिन्न स्कूलों व काॅलेजों की छा़त्राओं ने आत्मरक्षा के गुर सीखे।
इस मौके पर अतिथि मेयर सीता साहू ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। ज्ञात हो कि समाज में महिलाओं के विरुद्ध बढते अपराध और अत्याचार के खिलाफ अखिल भारतीय विधार्थी परिषद ने देश भर में यह मुहिम चलाई। अभाविप कायकर्ताओं ने बताया कि बिहार के विभिन्न जिलों में छात्राओं को सेल्फ-डिफेंस के गुण सिखाए गए। महिला सुरक्षा और उत्थान की दिशा में अभाविप सदस्यों ने इसे सफल बनाने में महती भूमिका निभाई। इसके तहत एक ट्रेनर के द्वारा छात्राओं को फिजिकल ट्रेनिंग दी गई जिससे वे अपने डर औॅर असमाजिक तत्वों से डटकर मुकाबला कर सकें। कैम्पेन में अपने खिलाफ अत्याचारों पर आवाज उठाने की भी उन्हें शिक्षा दी गई।

सत्यम दुबे

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here