2 अगस्त : गया की मुख्य खबरें

0

कोबरा मुख्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया 12वीं स्थापना दिवस

गया : नक्सलवाद से प्रभावित अंग से निपटने के लिए भारत सरकार द्वारा वर्ष 2009 में 205 कोबरा बटालियन का गठन किया गया है। इस दौरान बिहार राज्य में नक्सलवाद एक बहुत बड़ी समस्या थी इसलिए कोबरा बटालियन का कार्य क्षेत्र में बिहार राज्य व उसके सीमावर्ती झारखंड राज्य के कुछ जिलों को शामिल किया गया है।

जंगल एवं कठिन इलाकों में जहां राज्य पुलिस का जाना कठिन था वहां पर विशेष अभियानों को चलाने का दायित्व कोबरा बटालियन को दिया गया है। जिसका परिणाम बहुत सफल रहा कोबरा बटालियन के निरंतर अभियान के कारण आज बिहार राज्य के अधिकतर हिस्सों से नक्सलवाद को खत्म कर दिया गया आज नक्सलवाद बिहार राज्य के एक छोटे से हिस्से तक ही सीमित रह गया वहां भी कोबरा बटालियन के निरंतर अभियानों के कारण या तो नक्सली पार्टी छोड़ कर भाग रहे हैं या तो सुरक्षा बलों के समक्ष समर्पण कर रहे हैं।

swatva

इस बीच कोबरा बटालियन ने 12 वीं स्थापना दिवस के अवसर पर कोविड-19 से संबंधित दिशा निर्देशों का पालन करते बहुत सारे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस स्थापना दिवस के मौके पर 205 कोबरा बटालियन के कमांडेंट दिलीप कुमार श्रीवास्तव एवं नीतू श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से पौधारोपण किया। इस मौके पर कोबरा बटालियन कमांडेंट दिलीप कुमार श्रीवास्तव, द्वितीय कमान अधिकारी अरुण कुमार सिंह, डिप्टी कमांडेंट मुकेश कुमार सेवरिया, डिप्टी कमांडेंट वाइ ए डाखोले, सहायक कमांडेंट मुनिष कौण्डल सहित कई अधिकारी व जवानों के अलावे उनके परिवार जन भी उपस्थित रहे।

वंदे भारत मिशन के तहत अबतक 20,217 प्रवासी भारतीयों को लगा गया बिहार

गया : कोविड-19 वैश्विक महामारी कोरोना से सुरक्षा व बचाव को लेकर किए गए लॉकडाउन के दौरान विभिन्न देशों में फंसे अप्रवासी भारतीय, जो अपने वतन वापस लौटने को इच्छुक हैं, के लिए वंदे भारत मिशन के तहत हवाई जहाज चलाए जा रहे हैं।

इस मिशन के तहत बिहार के लिए लैंडिंग पॉइंट गया जिला को बनाया गया है और यह अभियान असंगबा चुबा आओ, आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया की देखरेख में संपन्न किया जा रहा है।

मालूम हो कि 18 मई, 2020 से हवाई जहाज द्वारा विदेशो में फसे भारतीयों को भारत लाया जा रहा है। इस मिशन के तहत अब तक यू०के०,ओमान, कतर, किर्गिस्तान, म्यंमार, बांग्लादेश, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, रूस, सऊदी अरब, यूक्रेन और श्रीलंका जैसे कुल 12 देशों से 15 एयरलाइंस के द्वारा यात्री आए हैं उनमें एयर इंडिया, इंडिगो, स्पाइसजेट, म्यंमार एयरलाइंस, जजीरा एयरलाइंस, फ्लाइ दुबई, कुवैत एयरलाइंस, क़तर एयरलाइन्स, सलाम एयर, एयर अराबिया और आविया ट्रैफिक शामिल हैं।

वंदे भारत अभियान के तहत गया हवाई अड्डा पर अबतक 20,227 यात्री आ चुके है, इनमें बिहार के 18,930 एवं झारखंड के 1,287 यात्री शामिल हैं। इस अभियान के तहत आए यात्रियों में से 4,813 यात्री पेड क्वॉरेंटाइन हैं तो वहीं 14,117 सरकारी क्वॉरेंटाइन में रहे हैं। वहीं अब तक 16,845 लोगों ने क्वॉरेंटाइन अवधि पूर्ण किया कर लिया है, जिन्हें क्वॉरेंटाइन प्रमाण पत्र प्रदान कर उनके गंतव्य के लिए छोड़ा जा चुका है।

वर्तमान में 2,085 यात्री क्वॉरेंटाइन में है,जिनमें 463 पेड क्वॉरेंटाइन एवं 1,622 सरकारी क्वॉरेंटाइन में हैं। इनमें से विभिन्न देशों से आये प्रवासी हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात से 5,631,कुवैत से 3,748,क़तर से 2,963,ओमान से 3,139,बाग्लादेश से 899,सऊदी अरब से 2,719,किर्गिस्तान से 598,रूस से 234,यूक्रेन से 130,श्रीलंका से 70,म्यांमार से 45

यूनाइटेड किंगडम से 41 लोग वन्दे भारत अभियान के अंतर्गत विदेश से आए। इन सभी यात्रियों का गया हवाई अड्डा पर शत प्रतिशत मेडिकल स्क्रीनिंग कराई गई। जिसके बाद सभी को वेलकम किट्स दिया गया, जिसमें क्या करें, क्या ना करें भी शामिल है।

वैसे लोग जो रुपये देकर क्वॉरेंटाइन में रह सकते थे, उन्हें पेड क्वॉरेंटाइन में रखा गया और जिन लोगो ने इसमें असमर्थ रहने में असमर्थता जाहिर की उन्हें सरकारी क्वॉरेंटाइन में रखने की व्यवस्था की गई है। सरकारी क्वॉरेंटाइन में रखे गए लोगों के भोजन,आवासन,डिग्निटी किट्स की व्यवस्था की गई तथा लगातार उनके मेडिकल स्क्रीनिंग एवं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिससे पुख्ता इंतजाम गया जिला प्रशासन के द्वारा किया गया है।

कोरोना महामारी मे भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए करें एक दुसरे के सहयोग – कृष्ण कुमार सिंह

गया : भाजपा गया जिला अंतर्गत तीन विधान सभाओं बोधगया, वजीरगंज और बेलागंज की बैठक गया भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ है ।

इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सह बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि गया जिला के सभी विधानसभाओं की बैठक हो चुकी है।कृषि के क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बहुत सारे काम किए गए हैं।

एनडीए सरकार किसानों को कृषि उत्पाद का लाभ के साथ किसानों को दोगनी आय के लिए कृतसंकल्पित है।किसानों को सिंचाई की सुविधा के साथ प्राकृतिक अपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई समय समय पर सरकार के द्वारा किया जाता रहा है। सरकार द्वारा कृषि रोड मैप बनाकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं दुसरी और इस बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सह पूर्व विधान पार्षद कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी में सावधानी बरतने की आवश्यकता है और इस महामारी में एक दूसरे की सहयोग करने की आवश्यकता है। जिस प्रकार से लॉकडाउन में सभी कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ मदद करने के लिए लगे हुए हैं उसी प्रकार अभी धर्य और साहस के साथ मदद करने की आवश्यकता है।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर बनने का मंत्र दिया है। कोरोना महामारी मे भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमलोगों का सहयोग आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि कोरोना के पहले भारत में पी.पी.ई.कीट का निर्माण नहीं होता था आज पांच लाख पी.पी.ई.कीट का निर्माण भारत में हो रहा है। भारत आज दूसरे देशों को पी.पी.ई.कीट निर्यात करने के लिए तैयार है।वही प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी अजय यादव ने कहा कि भाजपा लगातार वर्जुअल मीटिंग कर कार्यकर्ताओं को कोरोना वैश्विक महामारी जैसी आपदा से निपटने के लिए हमेशा प्रेरित करते आ रही है।अभी जनता को कोरोना जैसी महामारी से बचाने के उपाय पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

संगठन मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी अभय गिरि ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया के द्वारा कार्यकर्ताओं के बीच संवाद करना आवश्यक है।आज के संवाद के माध्यम से पार्टी के विस्तार में लागातार सफलता मिलेगी।भाजपा के पास कार्यकर्ताओं की लंबी फौज है।इस फौज को दिशा निर्देश देने की आवश्यकता पड़ती है।

उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी अपनी बातों को सोशल मीडिया के द्वारा बुथ तक पहुंचा सकती है। अतः बुथ से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सोशल मीडिया के माध्यम ही जुड़ने का कार्य करने पर बल दिया गया है।इस बैठक में पूर्व विधायक विरेन्द्र सिंह, हरे राम सिह, पूर्व विधान पार्षद अनुज सिंह, संजय सिंह( चुनु), पूर्व विधायक डाँ श्यामदेव पासवान,महेश शर्मा तीनों विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ता लोग शामिल हुए थे।

सियासत में सदाशयता’ का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने किया

पटना : बिहार विधान सभा सचिवालय पटना द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘सियासत में सदाशयता’ का लोकार्पण आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने निवास स्थल मुख्यमंत्री आवास 1 अन्ने मार्ग पटना से किया इस मोके पर साथ में  विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here