31 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

लल्लू मुखिया ने बाढ़ से पेश की दावेदारी, कई दलों के बिगड़े समीकरण

बाढ़ : बाढ़ विधान सभा क्षेत्र से कर्मवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया ने अपनी दावेदारी पेश की है, दावेदारी पेश करते हीं कई राजनैतिक दलों के समीकरण बिगड़ गए है साथ ही राजनैतिक हलचल बढ़ गई है। बाढ़ विधान सभा क्षेत्र से लल्लू मुखिया ने अपनी उम्मीदवारी के दावे ठोंकने के साथ ही जन-संपर्क अभियान शुरू कर दी है।

राजद के प्रत्याशी बनने का दावा करते हुए कर्मवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया के सियासी गलियारे में कदम रखते ही बाढ़ विधान सभा तथा इसके दायें-वायें सटे विधान सभा क्षेत्रों में भी सियासी हलचल काफी तेज हो गई है और लल्लू मुखिया के चुनाव लड़ने की घोषणा से लोगों के बींच अटकलों का बाजार गरम हो गया है। कर्मवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये जनसंपर्कअभियान शूरू कर दिया है तथा उन्हें पूरा भरोसा है कि बाढ़ विधान सभा की जनता उन्हें हर संभव मदद करेगी और उनके चुनावी अभियान को सफल बनायेगी।

swatva

लल्लू मुखिया ने कहा कि जलजमाव, सड़क,शिक्षा एवं किसानों से जुड़ी स्थानीय जन समस्याओं के समाधान के लिये संघर्षरत रहें हैं और हमेशा बाढ़ विधान सभा क्षेत्र की जन समस्याओं को दूर कराने के लिये सदा संघर्षरत रहेंगे।उन्होंने बताया कि बाढ़ विधानसभा क्षेत्र में उन्हें मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत कुमार सिंह का साथ मिलना लगभग तय है और मोकामा में वे खुद विधायक अनंत कुमार सिंह के चुनावी अभियान में एक प्रबल सहयोगी की भूमिका निभाने में कोई कसर नही छोड़ेंगे।

बाढ़ से सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here