लालू की सुरक्षा में तैनात ASI की हत्या, रांची में सनसनी

0

पटना : रिम्स में इलाजरत राजद सुप्रीमो लालू यादव की सुरक्षा में तैनात एक एएसआई कामेश्वर रविदास की हत्या कर दिये जाने की खबर सामने आई है। एएसआई का शव आज शुक्रवार की सुबह एक तालाब के पास से मिला है। मृतक एएसआई मूलत: बिहार के नालंदा जिला स्थित राजगीर का रहने वाला था। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौका ए वारदात पर मौजूद हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक तुपुदाना थाने में पदस्थापित एएसआई की प्रोन्नति के बाद लालू प्रसाद यादव की सुरक्षा में ड्यूटी लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि जवान को खाने पीने का शौक था। अक्सर यह ड्यूटी से घर लौटने के बाद अपने दोस्त—यारों के साथ बैठकर पार्टी करता था। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।

swatva

मृतक एएसआई की उम्र करीब 50 साल थी। शव को देखने के बाद ऐसा प्रतीत होता है कि धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई है। कामेश्‍वर रविदास तुपुदाना ओपी के जमादार थे। वर्तमान में रिम्स में लालू की सुरक्षा में तैनात थे। पत्थर से कूच कर उनकी हत्‍या की गई है। मौके पर एसएसपी रांची, सिटी एसपी रांची, एसपी हटिया आदि पुलिस पदाधिकारी पहुंचे हैं।

विकास कुमार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here