छपरा : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सारण की पूरी टीम छपरा विधानसभा के बूथ संख्या 230 पर प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात सुनने के लिए जुटी। आज मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने सरदार बल्लभ भाई पटेल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने एकता में अनेकता का संदेश देकर भारत का सर बहुत ऊंचा किया। साथ ही उन्होंने सभी देशवासियों से अपील किया कि आगामी 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन करें। पूरा देश इसके लिए तैयार है। अपने संबोधन में उन्होंने दीपावली और बिहार प्रदेश के सबसे बड़े त्योहार छठ पूजा की अग्रिम शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि आप सुरक्षित रहें और समाज को भी सुरक्षित रखें। सारण जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह ने सभी महिला कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। इस अवसर पर छपरा विधानसभा के बूथ संख्या 230 पर सैकड़ों महिलाओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई गयी।