8 जिलों में भाजपा के नए जिला कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन

0

रांची : झारखंड के 8 जिलों में मंगलवार को भाजपा के नये जिला कार्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कार्यालय संस्कार के केंद्र हैं। इस बीच जेपी नड्डा ने झारखंड सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था फ्लॉप हो गई है।

अगले 2 सालों में देश के शेष जिलों में भी कार्यालय खोले जाएंगे

झारखंड में ऑनलाइन जिला कार्यालय उद्घाटन के दौरान सिमडेगा, लोहरदगा, सरायकेला- खरसांवा, चाईबासा, पलामू, रामगढ़, गिरिडीह और धनबाद जिले में नये कार्यालय खोले गये हैं। जेपी नड्डा ने कहा कि अगले 2 सालों में देश के शेष जिलों में भी कार्यालय खोले जाएंगे। जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सुव्यवस्थित और सुविधा सम्पन्न कार्यालय पीएम नरेंद्र मोदी के सोच का परिणाम है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसमें पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का भी मार्गदर्शन इसमें रहा है।

swatva

देश के 700 सांगठनिक ज़िलों में से 400 जिलों में पार्टी के कार्यालय बन चुके

आज देश के 700 सांगठनिक ज़िलों में से 400 जिलों में पार्टी के कार्यालय बन चुके हैं। नड्डा ने कहा कि भाजपा ने संक्रमण में भी सेवा कार्य किया। झारखंड में पार्टी ने 12 लाख भोजन पैकेट वितरित किये हैं। वहीं इस दौरान 27 लाख लोगों तक राशन भी वितरण किया गया है। इसके साथ ही पीएम केअर फंड में 5 करोड़ की राशि भी जमा की।

उन्होंने कहा कि इस कोरोना खतरे के बीच पीएम मोदी ने उदाहरण पेश किया। स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई और अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया। गरीब कल्याण पैकेज दिया। 20 करोड़ जनधन खातों में पैसे भेजे। 80 करोड़ लोगों तक 8 महीने के लिये मुफ्त अनाज की व्यवस्था की। सवा आठ करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के बीच इन उपलब्धियों को लेकर जाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि झारखंड से जेपी नड्डा का गहरा नाता है। संगठन के लिये कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कोष और कार्यालय चार महत्वपूर्ण स्तम्भ होते हैं। राज्य के 8 जिलों में पार्टी का अपना व्यवस्थित कार्यालय खोले जाने का सपना साकार हो गया है।

दीपक प्रकाश ने नड्डा से कोरोना संकट के बाद झारखंड में एक बड़ी सभा करने के लिये आमंत्रित भी किया. भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने पार्टी कार्यालय के खुलने पर सभी को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here