मास्क नहीं पहनने पर एक लाख रुपये का जुर्माना व दो साल जेल देने का अध्यादेश ”तुगलकी फरमान” – सत्येन्द्रनाथ तिवारी

0

रांची : झारखंड में कोरोना का संक्रमण रफ्तार में है। वहीं, हर दिन कई संक्रमित मरीजों की मौत भी हो रही है। यह सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। रविवार को जहां चार कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई, वहीं 553 नए मरीज मिले। राहत की बात यह कि राज्य में रांची के 67 मरीजों सहित 183 मरीज स्वस्थ भी हुए। वहीं इस बीच पूर्व विधायक व सह भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने फेसबुक लाईव के माध्यम से हेमंत सोरेन सरकार पर राज्य में गिरते कानून व्यवस्था एवं कोरोना महामारी में निराशाजनक व्यवस्था को लेकर जमकर हमला बोला है।

सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि जहां राज्य की जनता इस महामारी का दंश झेल रही है। इस महामारी के कारण गरीबी से कराह रही है। वहीं राज्य सरकार मास्क नहीं पहनने पर एक लाख रुपये का जुर्माना व दो साल जेल देने का अध्यादेश लाकर तुगलकी फरमान जारी किया है। सरकार का तुगलकी फरमान जनविरोधी है। जिसका झारखंड भाजपा पुरजोर विरोध करती है।

swatva

मालूम हो कि इससे पहले रविवार को राज्य में पहली बार एक दिन में सभी जिलों में मरीज मिले हैं। रविवार को पूर्वी सिंहभूम में 124, रांची में 96, कोडरमा में 58, गुमला में 38, प. सिंहभूम में 34, हजारीबाग में 33, लोहरदगा में 29, तथा चतरा में 28, साहिबगंज में 16, गिरिडीह में 14, गढ़वा में 17, दुमका में 12, गोड्डा में नौ, सरायकेला में आठ, रामगढ़ तथा सिमडेगा में छह, जामताड़ा तथा पलामू में पांच-पांच, खूंटी तथा पाकुड़ में चार-चार, लातेहार में तीन, धनबाद में दो, देवघर तथा बोकारो में एक नए मरीज मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here