रक्षा मंत्री पहुंचे अमरनाथ ,किया बाबा बर्फानी का दर्शन

0

DESK : केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। इस दौरे के दौरान राजनाथ सिंह आज अमरनाथ यात्रा पर पहुंचे। उन्होंने यहाँ बर्फ से बनी शिवलिंग यानी बाबा बर्फानी का दर्शन किया। इस दौरान रक्षा मंत्री ने सुरक्षा इंतजामों का भी जायजा लिया। राजनाथ सिंह के साथ सीडीएस बिपिन रावत और सेनाध्यक्ष नरवणे भी मौजूद रहे।

चीन को चेतावनी

मालूम हो कि इससे पहले शुक्रवार को राजनाथ सिंह लद्दाख पहुंचे थे। राजनाथ सिंह ने अप्रत्यक्ष रूप से चीन को चेतावनी देते हुए कहा था कि भारत की एक इंच जमीन कोई नहीं ले सकता। उन्होंने कहा था कि भारत दुनिया का इकलौता देश है जिसने सारे विश्व को शांति का संदेश दिया है। हमने किसी भी देश पर कभी आक्रमण नहीं किया है और न ही किसी देश की जमीन पर हमने कब्जा किया है। भारत ने सर्वदा वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश दिया है।

swatva

हम अशांति नहीं चाहते हम शांति चाहते

राजनाथ सिंह ने कहा था कि हम अशांति नहीं चाहते हम शांति चाहते हैं। हमारा चरित्र रहा है कि हमने किसी भी देश के स्वाभिमान पर चोट मारने की कभी कोशिश नहीं की है। भारत के स्वाभिमान पर यदि चोट पहुंचाने की कोशिश की गई तो हम किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे और मुंहतोड़ जवाब देंगे। LAC पर पहुंचकर राजनाथ सिंह ने जवानों का हौसला बढ़ाया। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें भारतीय सेना पर नाज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here