संगठन महामंत्री नागेंद्र जी समेत बिहार भाजपा के कई बड़े चेहरे कोरोना की चपेट में

2

पटना : बिहार भाजपा के कई बड़े चेहरे कोरोना संक्रमित हो गए हैं। पार्टी के बिहार अध्यक्ष संजय जायसवाल के अलावा बिहार भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री नागेंद्र जी, महामंत्री देवेश कुमार और प्रदेश स्तर के 5 पदाधिकारियों के कोरोना की चपेट में आने की जानकारी मिली है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल की पत्नी और मां की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।

संजय जायसवाल की पत्नी और मां भी ग्रस्त

पार्टी सूत्रों के से मिली जानकारी के अनुसार संजय जायसवाल को सर्दी खांसी व हल्का बुखार था। पिछले सप्ताह वह पार्टी की क्षेत्रीय बैठक में शामिल होने आए थे। जब उन्हें अधिक परेशानी होने लगी तो उन्होंने जांच कराई। इसमें उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। खबर यह भी है कि प्रदेश बीजेपी के कोरोना संक्रमित नेताओं में कई बड़े चेहरे भी शामिल हैं। संगठन महामंत्री से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष तक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद संक्रमण के सोर्स की तलाश तेज की गई है ताकि इस चेन को रोका जा सके।

swatva

पटना के दो सिटी एसपी कोरोना पॉजिटिव

इधर पटना में कोरोना संक्रमण अब प्रशासनिक अफसरों को भी तेजी से चपेट में लेता जा रहा है। पटना के दो सिटी एसपी कोरोना संक्रमित पाये गए हैं। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। संक्रमितों में सिटी एसपी पूर्वी जितेंद्र कुमार तथा सिटी एसपी वेस्ट अशोक मिश्रा शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here