बिहार भाजपा के 75 पदाधिकारी कोरोना पॉजिटिव, बीजेपी दफ्तर में हड़कंप

0

पटना : बिहार भाजपा के अधिकांश पदाधिकारी कोरोना पॉजिटव पाये गए हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में करीब 100 लोगों का कोरोना सैंपल लिया गया था। इसमें से 75 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटव आई है। ये सभी लोग पार्टी में विभिन्न पदों पर कार्यभार संभालते हैं और इनमें छोटे से लेकर बड़े पार्टी पदाधिकारी तक शामिल हैं।

इस खबर के आने के बाद भाजपा दफ्तर में हड़कंप मच गया है। कोरोना से संक्रमित हुए इन बड़े और छोटे भाजपा पदाधिकारियों के नाम का खुलासा तो अभी नहीं हुआ है, लेकिन बताया जाता है कि हाल ही में पार्टी का एक पदाधिकारी जो कोरोना पॉजिटिव था, उसने प्रदेश कार्यालय में आयोजित मीटिंग में हिस्सा लिया था। माना जाता है कि इसी के बाद पार्टी कार्यालय में संक्रमण फैला और ऊपर से लेकर नीचे तक पार्टी के पदाधिकारी संक्रमित हो गए। यह भी जानकारी मिली है कि कई पार्टी पदाधिकारियों की पत्नी, बेटे-बेटी भी कोरोना पॉजिटिव हुए हैं।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here