महाराष्ट्र राजभवन के 16 कर्मी कोरोना ग्रस्त, राज्यपाल कोश्यारी क्वारंटाइन

0

मुंबई : महाराष्ट्र राजभवन के 16 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को सेल्फ क्वारंटाइन में भेज दिया गया है। अब तक राजभवन के 100 कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट कराया गया है जिसमें से 55 लोगों की रिपोर्ट सामने आई है। इन 55 में से 16 कर्मी कोरोना ग्रस्त मिले हैं।

जानकारी के अनुसार सबसे पहले राजभवन में काम करने वाला एक जूनियर ​इलेक्ट्रिशियन कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद राजभवन के सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई गई। जांच में 16 लोगों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद राज्यपाल कोश्यारी को क्वारंटाइन किया गया है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here