7 जुलाई : मुज़फ़्फ़रपुर की मुख्य ख़बरें

0
मुज़फ़्फ़रपुर की मुख्य ख़बरें

सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं पहनने वालों से वसूला जुर्माना

मुजफ्फरपुर : कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिले में मास्क पहनो अभियान को गति देते हुए आज जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में विभिन्न वरीय पदाधिकारियों द्वारा जिले के महत्वपूर्ण एवं सार्वजनिक स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी अनिल कुमार दास के नेतृत्व में कांटी एवं मोतीपुर नगर पंचायत में दुकानों/ प्रतिष्ठानों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि मोतीपुर नगर पंचायत में कुल 4 दुकानों को और कांटी नगर पंचायत में दो दुकानों को सीज किया गया है जबकि कुल 20 लोगों से मास्क ना पहने के कारण जुर्माना के रूप में ₹1000 की राशि वसूल की गई।

swatva

उन्होंने बताया कि मास्क पहनो अभियान को गति देने के क्रम में जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा। वही अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी ने जानकारी दी कि आज जांच अभियान के तहत कुल 31 लोगों से 1550 रुपया का जुर्माना वसूला गया है जबकि दो दुकानों को सीज किया गया है। वहीं जिला परिवहन पदाधिकारी रजनीश लाल के द्वारा भी शहर के महत्वपूर्ण एवं सार्वजनिक स्थलों पर मास्क ना पहननेवाले लोगों की जांच की गई। उनके द्वारा वाहनों का भी जांच किया गया। इस क्रम में उनके द्वारा ₹67500 की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई। इस तरह से आज कूल 8 दुकानों को सीज किया गया और 70050 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए।

पांच परिवारों के एक दर्जन लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

  • जुरन छपरा रोड नंबर 4 को बनाया गया कंटेन्मेंट ज़ोन

मुज़फ़्फ़रपुर : कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए जिलाधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में आज मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। जुरन छपरा रोड नंबर 4 में 5 परिवारों के लगभग एक दर्जन संक्रमण के मामले सामने आए आए हैं। इनमें से चार मामले की निजी पैथोलॉजिकल सेंटर में जांच के बाद पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।

इसकी गंभीरता को देखते हुए एतिहातन जुरान छपरा रोड नंबर 4 को कंटेंटमेंट जोन बनाने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी पूर्वी को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कंटेंटमेंट जोन में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सेवाएं बंद रहेंगी। मेडिकल टीम द्वारा कंटेनमेंट जोन में अवस्थित सभी घरों में स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही प्रत्येक घर से एक सदस्य का सैंपल भी लिया जाएगा। कंटेंटमेंट जोन में विधि व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है।

सुनील

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here