भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया सदस्यता अभियान

0

छपरा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष सदस्यता अभियान के तहत आज सारण जिला भाजापा महिला मोर्चा अध्यक्ष अनु सिंह के नेतृत्व में छपरा विधानसभा के बूथ संख्या 223 पर सदस्यता अभियान चलाया गया। इसमें सैकड़ों महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर महिलाओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अनू सिंह ने कहा कि महिलाएं पहले की तरह कमजोर नहीं हैं। अब वह राजनीति से लेकर के हर जगह पर अपने कदम बढ़ा रही हैं। आज महिलाओं के मन में विश्वास जगा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश का विकास संभव है। नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को जो सम्मान दिया है इसके पहले की सरकार केवल आश्वासन देती रही। मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सेंगर ने कहा कि पूरे बिहार में सारण की अध्यक्ष अनु सिंह अग्रणी भूमिका में रहती हैं। मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, जिला के मंत्री तारा जी, महिला मोर्चा के सदस्य विद्यावती देवी, छपरा के नगर अध्यक्ष सत्यानंद सिंह, सहित सैकड़ों भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here