4 जुलाई : मधुबनी की मुख्य ख़बरें

0
swatva samachar

बालिका गृह में रह रही लड़की की प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत

मधुबनी : शहर के संतुनगर स्थित बालिका गृह की लड़की की प्रसव के बाद इलाज के दौरान मौत हो गयी। लड़की की उम्र 18 साल बतायी जा रही है। उसका इलाज डीएमसीएच में चल रहा था। शुक्रवार शाम बालिका गृह प्रशासन ने पोस्टमार्टम के लिए शव ले कर सदर अस्पताल पहुंचा।

जानकारी के अनुसार सीतामढ़ी कोर्ट के निर्देश पर इसी साल 11 फरवरी को उक्त लड़की बालिका गृह में लायी गयी थी, तब से वह यहीं रह रही थी। सहायक निदेशक बाल संरक्षक ईकाई रश्मि वर्मा ने बताया कि लड़की को जब लेबर पेन होना शुरू हुआ, तो उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया।

swatva

डीएमसीएच में उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार की देर रात उसने एक बच्चे को जन्म दिया, जो मृत पैदा हुआ। इलाज के दौरान शुक्रवार की दोपहर लड़की ने भी दम तोड़ दिया।

इस बाबत रश्मि वर्मा ने बताया कि डॉक्टर की ओर से मृत घोषित करने के बाद उसे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभाग के सभी वरीए पदाधिकारी सहित सीतामढ़ी व दरभंगा सीडब्ल्यूसी को सूचित कर दिया गया है।

सुमित राउत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here