प्रोफेसर शत्रुघ्न प्रसाद जी का निधन निजी क्षति: चौबे

0

पटना: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने वरिष्ठ उपन्यासकार, शिक्षाविद व दक्षिण-बिहार प्रांत के पूर्व प्रान्त-संघचालक प्रो.शत्रुघ्न  प्रसाद के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा है कि प्रसाद जी का निधन मेरे लिए निजी क्षति है। उनसे मेरा पारिवारिक संबंध था।

चौबे ने कहा कि अपने कार्यों से उन्होंने सार्वजनिक जीवन में उदाहरण पेश करने का कार्य किया है। उन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उनका जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई बहुत ही मुश्किल है। चौबे ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। साथ ही परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की, कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। परिजनों को ये दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।

swatva

विदित हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दक्षिण बिहार प्रान्त के पूर्व संघचालक, ऐतिहासिक विषयों के उपन्यासकर व वर्तमान में प्रज्ञा प्रवाह की बिहार इकाई चिति के अध्यक्ष डॉ शत्रुघ्न प्रसाद का निधन हो गया। राजधानी के आईजीआईएमएस (IGIMS) के आपातकाल वार्ड में हुआ में उन्होंने रात्रि के 1 बजकर 15 पर आखिरी सांस ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here