मुंगेरी लाल का हसीन सपना देख रहे हैं यशवंत सिन्हा: अरविन्द सिंह

0

पटना: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि राजनीति से सेवानिवृत हो चुके यशवंत सिन्हा मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं । उनकी सियासी महात्वाकांक्षा फिर से कुलबुलाने लगी है।

अरविन्द सिंह ने आज यहां कहा कि चारो ओर से हताश-निराश यशवंत सिन्हा जी सियासत में शिकस्त खाये छुटभैये नेताओं की फौज तैयार कर सिकंदर बनने का सपना देख रहे हैं। यशवंत बाबू की कोशिश कारतूस के अलग अलग खोखों में फिर से बारूद भरने जैसी है। लेकिन, होशियार रहें। ये काम उनकी मर्यादा को तो धूमिल करनेवाला है ही, जोखिम भरा भी है।

swatva

अरविन्द सिंह ने कहा कि यशवंत जी! जरा अपनी उम्र भी तो देखें। घर में आराम करते, बच्चों को अपने प्रशासनिक रुतबे की कहानियां सुनाते। ये कौन से झमेले में पड़ गये। ‘सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।’ एक बात और, अगर बूझे कारतूसों में बारूद भरने में यशवंत बाबू कामयाब भी हो जाते हैं, तो उनका इस्तेमाल किस रायफल में करेंगे, क्योंकि खोखे तो अलग-अलग कंपनियों के लेबल लगे हैं। इनका इस्तेमाल खतरों से ख़ाली नहीं।

विदित हो कि यशवंत सिन्हा ने जहानाबाद के पूर्व सांसद अरूण कुमार, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह व नागमणि समेत कई नेताओं के साथ मिलकर बिहार चुनाव में उतरने की घोषणा किये हैं। इसको लेकर उन्होनें कहा कि हमारे संपर्क में बहुत लोग हैं भविष्य में बिहार की राजनीति में बहुत कुछ खेल होगा जिसे पूरा देश देखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here