23 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

0
30 जुलाई : जुलाई बाढ़ की मुख्य ख़बरें24 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें21 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें8 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें6 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें4 जुलाई : बाढ़ की मुख्य ख़बरें28 जून : बाढ़ की मुख्य ख़बरें

दलित युवक की गोली मार हत्या,आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

swatva samacharबाढ़ : नगर थाना क्षेत्र के शहरी गांव में अपराधियों ने पुरानी रंजिश में एक 19 वर्षीय युवक की गोली मार हत्या कर दी। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने घंटों तक एनएच-31 को जाम कर यातायात व्यवस्था को बाधित किया।

मृत युवक की पहचान नीतीश कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है। ग्रामीणों की माने तो पुरानी रंजिश में युवक की गोली मार हत्या की गई है, पहले से ही धत लगाए अपराधियों ने सुबह में ही घटना को अंजाम दे आराम से फरार हो गए। युवक का शव मकई के खेत से बरामद की गई है। मृतक के परिजनों को जैसे ही इसकी सूचना मिली उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

swatva

मृतक के शव को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-31 कॉलेज चौक को जाम कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंच कर जाम छुड़ाने की कोशिश में लग गयी है। वही एक संदिग्ध व्यक्ति को अस्पताल परिसर से पुलिस ने उठाया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। कॉलेज चौक को जाम कर ग्रामीण पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों के काफी हंगामा के बावजूद भी जाम स्थल पर कोई भी वरिष्ठ पदाधिकारी नहीं पहुंच सके हैं। इसके कारण लोगों में काफी आक्रोश है। कई थाने की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। क्योंकि मृतक महादलित परिवार से आते हैं। इस घटना से आसपास के क्षेत्रों में दहशत है।

बाढ़ से सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here