राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना संक्रमित, पटना एम्स में भर्ती

0

पटना: राजद के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित रघुवंश सिंह का इलाज पटना एम्स के आइसोलेशन वार्ड में किया जा रहा है।

विदित हो कि रघुवंश प्रसाद सिंह कई दिनों से बीमार चल रहे थे। लेकिन, मंगलवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह को पटना के एम्स में भर्ती कराया गया था। कोरोना के लक्षण होने के बाद उनके सैम्पल को जांच के लिए भेजा गया। जांच होने के बाद राजद नेता कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

swatva

बताया जाता है कि रघुवंश प्रसाद सिंह इन दिनों राजधानी से दूर अपने क्षेत्र में थे। वहीं उनकी तबीयत बिगड़ी थी। करीबी बताते हैं कि सांस लेने में दिक्कत तथा सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनको पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। बिहार में अब तक कोरोना से 6889 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

डाॅ रघुवंश प्रसाद सिंह के कोरोना से संक्रमित होने की सूचना पर राजद नेता आज पटना एम्स के चिकित्सकों और रघुवंश सिंह के पारिवारिक लोगों से सम्पर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में लगातार जानकारी लेते रहे।

चिकित्सकों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार निरंतर उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।चिकित्सकों द्वारा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की आशा व्यक्त की गई है।

पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबडी देवी , नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव , प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डाॅ तनवीर हसन , पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन एवं मृत्युंजय तिवारी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here