सीमा विवाद को लेकर बॉर्डर पर बिहार के 5 वीर जवान शहीद

0

पटना: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर पूर्वी लद्दाख में सोमवार रात को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों की जानें चले गईं थीं। वहीं झड़प में 43 चीनी जवानों की भी जान जाने की खबर है।

भारतीय सेना के शहीद 20 जवानों में से बिहार के 5 जवानों ने शहादत दी है। इनमें से पटना जिले के बिहटा के रहने वाले सुनील कुमार, भोजपुर जिले के चंदन कुमार, सहरसा के कुंदन कुमार, समस्तीपुर के अमन कुमार, वैशाली के जय किशोर सिंह समेत बिहार रेजिमेंट के 20 जवान शहीद हुए हैं।

swatva

बिहार रेजिमेंट का गठन 1941 में किया गया था। दरअसल, आजादी की लड़ाई में बिहार के शाहाबाद जिले के युवाओं की वीरता से प्रभावित होकर अंग्रेजों ने इस रेजीमेंट का गठन किया था। द्वितीय विश्व युद्ध में ही बिहार रेजिमेंट के वीरों ने अपना परचम लहरा दिया था। आज एक बार फिर से बिहार रेजिमेंट के जवानों ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। लद्दाख बॉर्डर पर शहीद हुए सभी 20 जवान इसी बिहार रेजिमेंट के हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here