फिल्मों के माध्यम से कई यादें पीछे छोड़ गए सुशांत: अश्विनी चौबे

0

अभिनेता के परिजनों से बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी

पटना: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने हिंदी फिल्म के मशहूर अभिनेता एवं बिहार के मूल निवासी सुशांत सिंह राजपूत के आकस्मिक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। चौबे ने अपने शोक संदेश में कहा है कि उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से कई यादें पीछे छोड़ गए हैं। ईश्वर उनके परिवार एवं प्रशंसकों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

मंत्री चौबे ने स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नजदीकी रिश्तेदार छातापुर से विधायक नीरज सिंह बबलू से फोन पर बातचीत कर शोक संवेदना व्यक्त की। चौबे ने कहा कि स्वर्गीय सुशांत ने मेहनत, लगन एवं परिश्रम से बहुत ही कम समय में बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनाई थी। उनका असमय जाना बेहद ही दुखद एवं स्तब्ध करने वाली घटना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

swatva

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का हालचाल जाना

केंद्रीय मंत्री चौबे ने बिहार के राज्यपाल रहे एवं वर्तमान में मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उनके पुत्र एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन से फोन पर बातचीत कर राज्यपाल का हालचाल जाना तथा बेहतर स्वास्थ्य की कामना की।

ज्ञातव्य है कि टंडन के तेज बुखार के कारण लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here