10 जून : चंपारण की मुख्य ख़बरें

0
चंपारण की मुख्य ख़बरें

मनरेगा से पोखर जीर्णोद्धार और इक्को पार्क का शीघ्र करें निर्माण : डीएम

  • ऑन द स्पाट सुनी श्रमिकों की व्यथा, समस्या समाधान का दिया भरोसा

चंपारण : मोतिहारी जिलाधिकारी एसके अशोक ने आज जिले में मनरेगा से संचालित योजना कार्य एवं पोखर जीर्णोद्धार का भ्रमण करते हुए अवलोकन किया। इस क्रम में पोखरा जीर्णोद्धार कार्य में संलग्न श्रमिको से बातचीत की एवम् उन्हें नियमानुकूल हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

निरीक्षण क्रम में सहायक समाहर्ता समीर सौरभ, निदेशक डीआरडीए राकेश रंजन, वरीय उप समाहर्ता मेघा कश्यप, पुष्पा कुमारी, जिला समन्वयक गौतम कुमार आदि उपस्थित थे। भ्रमण क्रम में जिलाधिकारी ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत निर्माणधीन सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया एवम् निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत वर्तमान में सौ सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिसके शीघ्र पूर्ण हो जाने कि संभावना है।

swatva

भ्रमण के दौरान कुछ व्यक्तियों ने सात निश्चय के तहत नल जल योजना के अभी तक पूर्ण नहीं होने के संबंध में शिकायत की। डीएम ने तकनीकी सहायक व पंचायत सचिव को आगामी दस से पंद्रह दिनों में संबंधित योजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने चिरैया, सुगौली में मनरेगा के सौजन्य से क्रियान्वित सार्वजनिक पोखरा जीर्णोद्धार कार्य का भी अवलोकन किया। साथ ही इक्को पार्क के निर्माण पर जोर दिया।

राजन दत्त द्विवेदी

मो. कलाम बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक, सांसद व मंत्री ने दी बधाई

चंपारण : मो. कलाम को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर मोतिहारी सांसद, स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैैन सह पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, कला,संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री प्रमोद कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रकाश आस्थाना, विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव,विधान पार्षद बब्लू गुप्ता, राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा अखिलेश सिंह, ज़िला महामंत्री त्रय डॉ. लालबाबू प्रसाद,विवेकानंद पाण्डेय एवं मार्तण्ड नारायण सिंह,जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, जिला संयोजक आईटी सेल पंकज सिन्हा, जिला संयोजक क्रीड़ा मंच रमेश कुमार उर्फ भोला गुप्ता,कोषाध्यक्ष भाजपा कुमार विजय टिंकू जी,नगर अध्यक्ष उत्तरी मंडल योगेन्द्र प्रसाद,नगर अध्यक्ष दक्षिणी मंडल रविभूषण श्रीवास्तव, जिला मंत्री विनोद कुशवाहा ने श्री कलाम के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर बधाई दी है। बताया कि श्री कलाम दशकों से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है। वे अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारी रह चुके हैं। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी।

राजन दत्त द्विवेदी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here