अखंड स्वाधीन एवं लोकतांत्रिक भारत का आधार है बिहार – गृहमंत्री मंत्री अमित शाह
पटना : बिहार जनसंवाद कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की उपलब्धियों एवं कोरोना महामारी से उत्पन चुनौतियों में केंद्र एवं राज्य सरकार के जनहित के कार्यों की चर्चा करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार के गौरवशाली अतीत को स्मरण करते हुए कहा कि भारत का स्वर्णिम अध्याय लिखने वाला पावन धरा बिहार ही है।
बिहार ने दिया देश को खूबसूरत तोहफा
बिहार ने सर्वप्रथम विदेशी आक्रमण को ध्वस्त कर ब्रम्हदेश से गांधार तक अखंड भारत का समृद्धशाली राज्य स्थापित किया । दुनिया को प्रथम लोकतंत्र भी बिहार ने दिया। इसके साथ ही प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद ,जेपी एवं श्री बाबू के योगदान अविस्मरणीय है।जब देश मे आपात काल थोपा गया तब जेपी के नेतृत्व में सम्पूर्णक्रन्ति की उद्घोषणा बिहार ने किया।
बिहार में असीम संभावनाएं
उन्होंने कहा कि अब बिहार में लालटेन युग के जगह एलईडी युग,लूट एंड ऑर्डर युग की जगह लॉ एंड ऑर्डर युग आगया है। बिहार में असीम संभावनाएं हैं और केंद्र की मोदी सरकार ने तय किया है कि बिहार का हर क्षेत्र में विकास होगा और इसके लिए हर प्रकार से लोगों को सहायता दी जा रही है ।
बिहार सरकार अपने राज्य वासियों के हर जरूरत के साथ खड़ी
वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी जी ने कहा कि केंद्र सरकार बिहार को सभी प्रकार से सहयोग कर रही है एवं बिहार सरकार अपने राज्य वासियों के हर जरूरत के साथ खड़ी है सभी को अनाज एवं पैसे पहुँचा रही है।
लोकल सामानों के उपयोग करने एवं उन्हें बढ़ावा देने का शपथ एवं संकल्प
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोकल सामानों के उपयोग करने एवं उन्हें बढ़ावा देने का शपथ एवं संकल्प लिया ।पूर्व जिलाध्यक्ष रामानुज पाण्डेय,दशरथ मेहता, जिला उपाध्यक्ष कुमार बलराम सिंह, नगर महामंत्री रामानुज पाण्डेय उपाध्यक्ष संजय राय, अमरेंद्र पाण्डेय, उपेंद्र सिंह,प्रमोद रंजन,विनय सिंह,पंकज कुमार दुबे, मनोज सिंह, शम्भू मिश्रा ने बिहार जन संवाद कार्यक्रम में ऑनलाइन भाग लिया एवं शपथ लिए ।
सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने बिहार जनसंवाद कार्यक्रम को सुना
औरंगाबाद मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता फेसर मंडल अध्यक्ष राम रूप सिंह औरंगाबाद नगर मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता के नेतृत्व में सभी बूथों पर कार्यकर्ताओं ने बिहार जनसंवाद कार्यक्रम को सुना, देव प्रखण्ड अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता महामंत्री विनय पाठक,वरीय नेता राम केवल सिंह पूर्व अध्यक्ष विनोद सिंह, मुकेश सिंह सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर वर्चुअल रैली को सुना




