9 जून : आरा की मुख्य ख़बरें

0
आरा की मुख्य ख़बरें

नदी में डूबने से किशोरी की मौत

आरा : भोजपुर जिले के कोइलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिन्दगावां सेमरा छठ घाट पर नदी में डूबने से एक किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतका बिन्दगावां निवासी बगेदन महतो की 17 वर्षीया पुत्री सोनामती कुमारी है।

कोइलवर थानाध्यक्ष ने बताया कि आज सोनामती कुमारी वह बिन्दगावां के सेमरा छठ घाट पर नहाने गई थी। इसी बीच वह नदी में डूब गई। इससे उसकी मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों की मदद से मृतिका को नदी से निकाला जा सका। मृतका पांच बहन व एक भाई में दूसरे स्थान पर थी।मृतका के परिवार में मां लखिया देवी, बड़ी बहन अफती देवी, शनिचरी देवी, लगनी कुमारी, गुंजा कुमारी एवं एक छोटा भाई राहुल है। घटना के बाद में घर में कोहराम मच गया।

swatva

आहर में डूबने से किशोर की मौत

आरा : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा एवं अलीपुर गांव के बीच मंगलवार को आहार में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंचा और शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक जमीरा गांव निवासी सुशील कुमार का 17 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार है। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार की सुबह प्रकाश कुमार अलीपुर गांव गया था।वापस लौटने के दौरान वह शौच करने के लिए आहार के पास चल गया। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह आहार में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई।

मृतक अपने दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। मृतक के छोटे भाई विकास कुमार की दस वर्ष पूर्व ही एक सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है।मृतक के परिवार में मां मालती देवी एवं छोटी बहन मुनी कुमारी है।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की मां मालती देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here