झारखंड में कोरोना संक्रमण से अब तक 10 लोगों की हुई मौत

0
बक्सर में कोरोना पॉजिटिव से नेगिटिव हुए व्यक्ति की मौत से हड़कंप

रांची : रांची स्थित रिम्स के कोविड-19 वॉर्ड में भर्ती एक 69 वर्षीय महिला की मंगलवार को मौत हो गयी। इसके साथ ही अब राज्य में कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है।

महिला की हुई मौत के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से हुई कुल मौतों का आकड़ा अब 10 तक पहुँच गया है। महिला बोकारो के फुसरो की रहनेवाली बताई जाती है जिसे सिर में चोट लगने के बाद रिम्स के कोविड-19 वार्ड में भर्ती किया गया था। 69 वर्षीय महिला को सिर में चोट लगने के बाद रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसका सैंपल लिया गया था। जांच में महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी जिसके बाद उसे पांच जून को रिम्स के कोविड-19 वार्ड में शिफ्ट किया गया था। इससे पहले राज्य में नौ कोरोना पॉजिटिव की मौत हो चुकी है।

swatva

रिपोर्ट के मुताबिक बोकारो के फुसरो इलाके की रहने वाली महिला को मस्तिक आघात की शिकायत के बाद रांची के मेडिका अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां 5 जून को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे रिम्स के कोविड-19 वॉर्ड में भर्त्ती कराया गया। इलाज के दरमियान महिला ने आज मंगलवार को अंतिम सांस ली।

गौरतलब है कि झारखंड में अब तक जितने भी कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, वे सभी अधिक उम्र के थे और कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here