रेड क्रॉस अध्यक्ष देवेंद्र कुमार कोरोना योद्धा के रूप में कर रहे सराहनीय कार्य

0

पटना :- देश में लॉक डाउन लगने के बाद कई लोग गरीब लोगों की मदद के लिए आगे आए। अपना सर्वस्व त्याग कर पीड़ित मानव की सेवा करना अपना धर्म ही नहीं कर्म भी समझा कोविड-19 वायरस के कारण देश में लॉकडाउन लागू होते ही कोरोना योद्धा के रूप में समाज सेवा के लिए रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष देवेंद्र कुमार दिन रात एक कर अपने आप को समर्पित कर दिया। जिसके कारण रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा किए जा रहे कार्यों कि चहुंओर चर्चा ही नहीं हो रही है बल्कि इस कार्य के लिए सभी लोग प्रशंसा करने में थक नहीं रहे हैं। स्थानीय गांधी मैदान में वाहन कोषांग द्वारा लाए गए प्रवासी मजदूर के अलावे अन्य संसाधनों से पहुंचे लगभग 25,000 प्रवासी मजदूरों को ताजा भोजन उपलब्ध कराया गया। भोजन करने के बाद प्रवासी मजदूरों ने ऐसी व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया।

राहत सामग्री का किया गया वितरण

ऐसे तो 26 मार्च से ही रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष के नेतृत्व में रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आम लोगों के बीच हजारों सैनिटाइजर, मास्क, ग्लब्स साबुन का वितरण कर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया गया एवं बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस और मास्क को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। डीएम के पहल पर 15 मई से स्थानीय शहर के गांधी मैदान में वाहन कोषांग द्वारा लाए जा रहे प्रवासी मजदूर को रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा बेहतर भोजन कराने की व्यवस्था की गई है।

swatva

25 हजार प्रवासी मजदूरों को करवाया जा चुका है भोजन

प्रवासी मजदूर जैसे ही आते वैसे ही आने वाले मजदूर के लिए गर्म भोजन परोसा जाता है। अब तक 25 हजार प्रवासी मजदूर को भोजन कराया जा चुका है। प्रवासी मजदूर या तो पैदल या फिर अपने स्तर से संसाधनों द्वारा गांधी मैदान पहुंचे ऐसे प्रवासी मजदूर में ज्यादातर आसाम, नेपाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, औरंगाबाद, बाढ़, पटना सहित अन्य प्रदेश के प्रवासी मजदूर शामिल है।

रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा संचालित कार्यक्रम में गति देने के लिए जिला प्रशासन और बुद्धिजीवी भी पीछे नहीं रहे कई लोगों ने आगे बढ़कर रेड क्रॉस में दान देना शुरू किया। किसी के द्वारा सुधा का पेड़ा तो किसी के द्वारा पानी का बोतल उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि रेड क्रॉस को मदद करने वाले लोगों की लंबी फेहरिस्त बनती जा रही है कोई सब्जी तो कोई प्रवासी मजदूरों को भोजन कराने के लिए खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। समाज सेवा के लिए आज रेड क्रॉस सोसाइटी खासकर रेड क्रॉस सोसायटी अध्यक्ष नजीर के रूप में पेश हो रहे हैं।

भोजन का करवाया प्रबंध

रेड क्रॉस सोसाइटी अध्यक्ष ने बताया कि 15 मई से डीएम के पहल पर 30 मई तक वाहन कोषांग द्वारा 11207 प्रवासी मजदूर को लाया गया है जिसमें अरवल प्रखंड में 2096 कुर्था में 1942 करपी में 2953 कलेर में 2795 तथा बंसी प्रखंड में 1421 प्रवासी मजदूर आए हैं। इसके अलावा पैदल साइकिल से एवं अन्य वाहन से कई राज्य से लोग गांधी मैदान में पहुंचे जिन्हें भी भोजन कराया गया।

उन्होंने बताया की इस प्रकार के समाज सेवा केवल वे अकेले नहीं कर रहे हैं बल्कि इस कार्य के लिए लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य के अलावे शिक्षक बृजकिशोर कुणाल अलबेला कुमार की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण है। भोजन अच्छा से अच्छा बने इसके लिए काफी मेहनत की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here