मशहूर संगीतकार वाजिद खान का निधन

0

टूट गई साजिद-वाजिद की जोड़ी

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का मुंबई के एक अस्पताल में देर रात निधन हो गया। बताया जाता है कि वे कोरोना संक्रमित थे तथा स्वास्थ्य संबंधी अन्य समस्याओं से भी गुजर रहे थे। अन्य प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी बीमारी होने की वजह से कोविड19 का घातक साबित हुआ।

फ़िल्म इंडस्ट्री में मशहूर इस संगीतकार की जोड़ी को लोग साजिद-वाजिद के नाम से जानते थे। 42 वर्षीय संगीतकार के निधन से पूरा बॉलीवुड दुखी है। वाजिद की आकस्मिक निधन को लेकर सोनू निगम ने कहा मेरा भाई वाजिद हमें छोड़ गया। वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा, दुखद खबर, एक चीज जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो वाजिद भाई की हंसी, हमेशा हंसते रहते थे। वो जल्द हमें छोड़कर चले गए। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। आपकी आत्मा को शांति मिले। मालिनी अवस्थी वाजिद खान के निधन से आहत होकर ट्विटर पर लिखती हैं, ये चौंकाने वाली खबर है !!!! अविश्वसनीय! वाजिद खान चले गए……क्या हो रहा है! दिवंगत आत्मा के लिए प्रार्थना करती हूं।

swatva

विदित हो कि इससे पहले बॉलीवुड के दो बेहतरीन अभिनेता इरफान खान और ऋषि कपूर का निधन हो चुका है और अब मशहूर संगीतकार वाजिद खान के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here