बक्सर : बिहार में बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित नहर से आज पुलिस ने एक वार्ड सदस्य का शव बरामद किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुल के नीचे नहर से वार्ड सदस्य का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय सिकंदर सिंह के रूप में की गयी है। सिकंदर सिंह पवनी के वार्ड सदस्य थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि उनकी हत्या की गयी है या पानी में डूबने से मौत हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।