नवादा : नवादा के पकरीबरांवा प्रखंड क्षेत्र के मोहनबिगहा गांव में एक महिला ने अपने दो मासूमों के साथ आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। तीनों को ईलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक मासूम की मौत ईलाज के क्रम में हो गयी जबकि मां—बेटा जीवन मौत से संघर्ष कर रहे हैं। इस क्रम में पकरीबरांवा स्वास्थ्य केन्द्र की लापरवाही भी सामने आयी है। घटना का कारण गृह कलह बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार भरत चौहान की पत्नी पुनिया देवी का अपने ही पति के साथ विवाद चल रहा था। इस क्रम में विवाद बढने के बाद मारपीट से आहत पुनिया ने अपने पुत्र दो वर्षीय शिशु कुमार व एक वर्षीय ॠतुराज के साथ शरीर पर किरासन डाल आग लगा लिया। स्थानीय लोगों के सहयोग से तीनों को ईलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। लेकिन किसी चिकित्सक व कर्मी के नहीं रहने के बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया।
ईलाज के क्रम में ॠतुराज की मौत हो गयी जबकि मां-बेटा जीवन—मौत से संघर्ष कर रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि परिजन घर छोङ कर फरार हो गये हैं।