नवादा के अप्पु को सात समंदर पार मिली ममता की छांव

0

नवादा : नवादा अनाथ आश्रम में पिछले दो वर्षों से पल रहे अप्पु भारती को ममता की छांव मिल गयी है, वह भी सात समंदर पार। इटली के दंपत्ति ने उसे आज गोद लिया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सदर एसडीएम अनु कुमार ने दंपत्ति की गोद में अप्पु को सौंप दिया। इसके साथ ही उसे ममता की छांव मिल गयी।
अप्पु दो वर्ष पूर्व जमुई से नवादा अनाथालय लाया गया था। इस क्रम में उसके लालन—पालन के साथ स्वास्थ्य के देखभाल की जिम्मेवारी अनाथालय के कर्मचारियों ने उठायी। तत्पश्चात इटली के दंपत्ति प्रोफेसर मनान डोमिनो व अपाटे मारिया पाओल ने उसे गोद लेने की इच्छा जताई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे दंपत्ति को सौंपा गया है।
उन्होंने बताया कि कोई संतान नहीं होने के कारण हमें इसकी सख्त आवश्यकता थी। पूर्व से ही किसी भारतीय लङके को गोध लेने की इच्छा थी। इंटरनेट पर खोजबीन के पश्चात हमें बिहार के नवादा अनाथालय का अप्पु काफी पसंद आया। बिहार सरकार व जिला प्रशासन की स्वीकृति मिलते ही आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इसे अपने पुत्र के रूप में स्वीकार किया। इसे वह सारा अधिकार प्रदान किया जाएगा जो एक पुत्र को अपने माता-पिता से उपलब्ध कराया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here