पटना में फूटा कोरोना बम, एकसाथ मिले 10 मरीज, नए इलाकों में संक्रमण

0

पटना : बिहार की राजधानी पटना में बुधवार को कोरोना महामारी का बम फूट पड़ा। आज स्वाथ्य विभाग ने 10 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की। इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 136 हो गई है। राजधानी पटना में आज मिले मरीजों में छह खाजपुरा, एक जगदेवपथ और एक सालिमपुर का रहने वाला है। दो अन्य पॉजिटिव मरीजों में से एक बिहारशरीफ और दूसरा पूर्वी चंपारण का रहने वाला है।

अकेले खाजपुरा में मिले 6 मरीज

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी के खाजपुरा में दो महिलाएं और एक पु​रुष कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनकी उम्र क्रमश: 30, 57 और 62 साल बताई जाती है। इसके अलावा खाजपुरा के तीन अन्य पुरुष भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। इन पुरुष पीड़ितों की उम्र 28, 32 और 45 साल है। पटना के ही जगदेवपथ निवासी 42 वर्षीय एक पुरुष और सालिमपुर का रहने वाला 35 वर्षीय युवक भी कोरोना से संक्रमित पाया गया है। आज मिले पॉजिटिव मरीजों में एक महिला जो 26 साल की है वह बिहार शरीफ, जबकि पूर्वी चंपारण के फेनहारा के रहने वाले एक अन्य मरीज की उम्र 38 वर्ष बताई जाती है।
अब तक बिहार में कोरोना प्रभावित जिलों की संख्या 15 हो गई है। तीन दिन पूर्व तक बिहार में मात्र 13 जिले ही कोरोना से पीड़ित थे। जबकि पिछले 48 घंटे में कोरोना के मरीज की पहचान भोजपुर और रोहतास में होने के बाद प्रभावित जिलों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। इनके पूर्व पटना, सीवान, मुंगेर, नालंदा, बेगूसराय, नवादा, गया, गोपालगंज, सारण, भागलपुर, वैशाली, बक्सर, और लखीसराय में कोरोना पीड़ितों की पहचान की जा चुकी है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here