मरकज के कारण झारखंड के ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना वायरस का प्रसार शुरू

0

रांची : झारखंड में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को कोरोना वायरस के 4 नए मामले सामने आए। यह चारों दिल्ली मरकज से ही लौटे थे इनके साथ रांची के ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना वायरस का प्रसार शुरू हो गया। कोरोना महामारी से जूझ रहे ​देश में इस्लाम का प्रचार करने निकले तबलीगी जमातियों की ऐसी करतूत की वजह से कोरोना केसेस की संख्या में काफी तेजी आई है।

खबर के मुताबिक रविवार दोपहर तक 93 टेस्‍ट किए गए, इसमें 89 निगेटिव और चार पॉजिटिव पाए गए। लिहाजा झारखंड में अब कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है। मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक 2 मामले रांची के हिंदपीढ़ी, एक रांची के बेडो प्रखंड और एक सिमडेगा का है। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सभी मरीजों का इलाज रांची के रिम्‍स में चल रहा है। रांची की बात करें तो अब तक 21 मामले सामने आ गए हैं। इसमें एक की मौत हो गई है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here