बिहार में मिले 2 और कोरोना पॉजिटिव ,आंकड़ा पहुंचा 74

3

पटना : कोरोना वायरस से बचने के लिए सम्पूर्ण भारत में लॉक डाउन है। देश के प्रधानमंती के आदेश के बाद लॉक डाउन की अवधि भी बढ़ा दी गयी है। देश में अब 3 मई तक लॉक डाउन है। देश के हर राज्य में इस लॉक डाउन का बखूबी पालन किया जा रहा है। देश के लोग बिना किसी अतिआवश्यक कार्य के घर से बाहर नहीं निकल रहे है। इस बीच बिहार में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। राज्य में कोरोना के दो और पॉजिटिव केस सामने आये है। राज्य में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 74 हो गयी है।

बक्सर के रहने वाले हैं मरीज

Buxar Railway Station (BXR) : Station Code, Time Table, Map, Enquiryबिहार स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक गुरूवार को 2 नए मामले सामने आये है। इसके पहले कल बुधवार को 6 मरीज सामने आये थे। जिनमें से नालंदा के 3 मरीज शामिल थे। इसके अलावा पटना, मुंगेर और वैशाली जिले से भी एक-एक मामले सामने आये थे। लेकिन गुरूवार को जो दो नए मामले सामने आये हैं। उसमें दोनों मरीज बक्सर के रहने वाले बताये जा रहे हैं। मालुम हो की बक्सर उत्तर प्रदेश से सटा हुआ इलाका है।

swatva

बिहार में आज 8 मरीज स्वस्थ

Coronavirus Tamil Nadu new cases: Three more test positive for ...बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों नए मरीज बक्सर जिले के रहने वाले हैं। इन दोनों मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री है। ये दोनों मरीज पश्चिम बंगाल के आसनसोल से बिहार के बक्सर आये थे। इनमें से एक मरीज की उम्र 67 साल बताई जा रही है। जबकि दूसरे मरीज की उम्र 37 साल बताई जा रही है।

इसके साथ ही बिहार में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी काफी तेजी से बढ़ी है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के मुताबिक बिहार में आज 8 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जिन्हें गुरूवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। गौरतलब है कि इसके पहले राज्य में 37 मरीज ठीक हो चके है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here