हजारीबाग में कोरोना संदिग्ध महिला की मौत

0
बक्सर में कोरोना पॉजिटिव से नेगिटिव हुए व्यक्ति की मौत से हड़कंप

हजारीबाग : अभी कुछ ही दिनों पहले दिल्ली से लौटी हजारीबाग जिला निवासी कोरोना संदिग्ध महिला की सोमवार की रात मौत हो गई। 85 वर्षीय महिला को डायबिटीज था।

रिपोर्ट के मुताबिक महिला 10 मार्च को दिल्ली से हजारीबाग लौटी थी। बताया जा रहा है कि कोरोना संदिग्ध होने की वजह से उसे हजारीबाग में आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था। 13 अप्रैल की रात उसकी हालत बिगड़ी और आइसोलेशन वार्ड में मौत हो गई। महिला का सैंपल रांची रिम्स भेजा गया था।

swatva

गौरतलब है कि 4 दिन पहले वह पूरे परिवार के साथ दिल्ली से अपने गांव पहुंची थी। यहां आने पर गांव वालों ने पूरे परिवार को हजारीबाग के फॉरेस्ट विभाग में बने क्वॉरेंटाइन सेंटर में भर्ती कराया था। इसी बीच इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वृद्ध महिला का शव सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद ही परिजनों को सौंपा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here