5 अप्रैल : चम्पारण की मुख्य ख़बरें

0
चंपारण की मुख्य ख़बरें

माकपा ने पंचायत में चलाया सेनिटाइजेशन अभियान

मोतिहारी : कोटवा, प्रखंड की लोकल कमेटी एवं भारत की जनवादी नौजवान सभा के तत्वाधान में कररिया, डुमरा एवं अहिरौलिया पंचायत में सेनेटाइजर का छिड़काव किया। इस अभियान का नेतृत्व माकपा के जिला कमिटी सदस्य भनौस के जिला अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार मिश्र, माकपा के कोटवा अंचल मंत्री राज किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने किया।

अहिरौलिया में जगन साह, चन्द्र किशोर सिंह उर्फ गुडु, भोला ठाकुर, सतीश कुमार, भोला ठाकुर, अजय कुमार, मणि पटेल, अमित सिंह कररिया में अवनीश तिवारी, देवेन्द्र महतो, राजेश्वर ठाकुर विकाश कुमार, लालबाबू साह ,डुमरा में पैक्स अध्यक्ष सुधांशू कुमार शेखर, बूटाई प्रसाद कुशवाहा, रामप्रसाद श्रीवास्तव,विश्वनाथ प्रसाद,सोनू सिंह,संदीप पटेल,चिरंजी पासवान,अमरदेव प्रसाद एवं मनोज कुमार समेत अन्य पार्टी सदस्यों ने भाग लिया। इन सभी जगहों पर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए आवश्यक सलाह दी गई। साथ ही असहाय गरीबो को मुफ्त राशन भी उपलब्ध कराने की घोषणा की गई।

swatva

दीपक पांडेय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here