बिहारी संस्कृति को दुनिया में फैलाएं राज्य के NRI : अश्विनी चौबे

0

पटना : भाजपा एनआरआई सेल की ओर से पटना में एनआरबी कन्वेंशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता पहुंचे थे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार सांस्कृतिक रूप से भारत के सबसे धनी प्रदेशों में से एक है। आज भी यहां की संस्कृति में इतनी ताकत है कि वह विश्व को अपनी ओर आकर्षित करती है।

पटना में एनआरबी कन्वेंशन

मंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र बक्सर का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार का बक्सर प्राचीन काल में ज्ञान और विज्ञान का केंद्र था। महर्षि विश्वामित्र के सानिध्य में भगवान श्री राम का विराट व्यक्तित्व यहीं प्रस्फुटित हुआ था। वहीँ से उनको ब्रह्माण्ड नायक के रूप में संसार जान सका था। यह स्थान पूरे विश्व में फैले बिहार वंशियों को आकर्षित कर रहा है।

swatva

बिहारी मिट्टी में विश्व को खींचने की ताकत

उन्होंने कहा विक्रमशिला, नालंदा जैसे ज्ञान केंद्र हमारी सांस्कृतिक पूँजी हैं। इसके साथ बिहार की संस्कृति में वह सबकुछ है जो सम्पूर्ण विश्व को आकर्षित कर सकती है। इसके लिए हमें इन धरोहरों को निखारना है।

पत्रकारिता में बिहार का जोड़ नहीं

वहीँ भारत माता की जय से अपने सम्बोधन का शुरुआत करने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा बिहार के लोग देश या विदेश हर जगह हर क्षेत्र में अपना जलवा दिखा रहे हैं। लेकिन, जब वे अपनी भाषा छोड़कर हिन्दी और अंग्रेजी में बात करते हैं तो बड़ा दुख होता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में बिहार सर्वश्रेष्ठ है ,कोई जोड़ नहीं है। गिरिराज ने कहा बिहार के मिथिला और अलग-अलग जिलों के लोग अपनी भाषा नहीं बोलते हैं। अगर आपकी भाषा रहेगी तो आपकी पहचान बनी रहेगी। इसका उदाहरण मॉरीशस हैं, मॉरीशस से लोगों को सीखने की जरूरत हैं। क्योंकि वे लोग अपनी सभ्यता को नहीं छोड़ें हैं।

इस दौरान उन्होंने बिहार के विकास की गाथा गाते हुए कहा कि कई जिलों में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज खोला गया। कार्यक्रम में संगठन महामंत्री नागेन्द्रजी, संगठन मंत्री शिवनारायण महतो समेत भाजपा के कई नेता समेत सैंकड़ों लोग शामिल हुए।

तेजप्रताप शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here