गंडक में पलटी नाव, 4 बच्चों समेत 7 लोग डूबे

0

गोपालगंज : एक नाव हादसे में आज शनिवार तड़के 7 लोगों के गंडक नदी में डूब जाने की खबर है। हादसा गोपालगंज जिलांतर्गत यादोपुर थाना क्षेत्र के मेहंदिया गांव के निकट हुई। डूबने वालों में 4 बच्चे और 3 महिलाएं शामिल हैं। मौके पर राहत कार्य चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह मेहंदिया गांव के लोग नाव पर सवार होकर गंडक नदी के उस पार खेती कार्य के लिए जा रहे थे। छोटी सी नाव में कुल 12 लोग सवार थे। जैसे ही नाव बीच धार में पहुंची, अचानक वह पलट गई। किसी तरह चार लोग तैरकर बाहर निकले। लेकिन 7 अब भी लापता हैं जिनके डूब जाने की आशंका है।

swatva

सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारा जिन्होंने एक महिला का शव बरामद किया। लापता लोगों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक होने की सूचना है। बताया जाता है लापता लोगो में चार लोग कोटवा गांव के रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here